-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Punjab 10th Board Result Out Know How To Check
पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित, 95.61 फीसदी पास; 3 छात्राओं को मिले 100% अंक
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
पंजाब 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट अपना रिजल्ट pseb.ac.in जाकर देख सकते हैं। 10वीं कक्षा में लड़कियां ही टॉप पर रही हैं। तीन छात्राओं ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित
करिअर डेस्क: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में कुल 95.61 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। विद्यार्थी अपना रिजल्ट pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं। इससे पहले 14 मई को इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया जा चुका है। 10वीं कक्षा में लड़कियां ही टॉप पर रही हैं। तीन छात्राओं ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
पंजाब बोर्ड की क्लास 10वीं की परीक्षा 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। 12वीं परीक्षा में इस साल 91 फीसदी स्टूडेंट को सफलता मिली थी। 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को काफी दिनों से रिजल्ट का इंतजार था। आज दिन में 2.30 बजे रिजल्ट जारी किया गया है। कक्षा 10 की परीक्षा में 2,65,548 स्टूडेंट पास हुए हैं जबकि 2,77,746 छात्र शामिल हुए थे।
यहां चेक करें अपना रिजल्ट
- विद्यार्थी सबसे पहले पंजाब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाए।
- अब क्लास 10 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद लॉगिन करने के लिए अपनी इंफॉमेशन सबमिट करें।
- अब आपको 10वीं बोर्ड का रिजल्ट स्क्रीन पर देखने मिल सकता है।
- विद्यार्थी अपनी मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें।
राज्य में तीन छात्राओं को मिले पूरे अंक
पंजाब बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट में इस बार अद्भुत परिणाम देखने को मिला है। इस बार 10वीं के रिजल्ट में तीन छात्राओं ने टॉप किया है। तीनों को सौफ फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। फरीदकोट की अक्षनूर कौर ने 650 में से 650 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। श्री मुक्तसर साहिब की रतिंदरदीप कौर ने भी 650 में से 650 अंक प्राप्त किया है। वह दूसरे स्थान पर रही हैं जबकि मलेरकोटला की अर्शदीप कौर ने 650 में से 650 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों के अंक समान हैं, लेकिन उन्हें उनकी आयु के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान दिया गया है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का रिजल्ट
पंजाब बोर्ड की 10वीं परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1,80,222 छात्र शामिल हुए थे जिसमें से 1,73,180 स्टूडेंट पास हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में पास प्रतिशत 96.09 फीसदी रहा है। वहीं शहरी क्षेत्र की बात करें तो परीक्षा में 97,524 छात्र शामिल हुए थे जिसमें से 92,368 पास हुए हैं। शहरी क्षेत्र में 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 94.71 फीसदी रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
HPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
CWC Young Professional Recruitment 2026: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती
NEET UG 2026: रिजल्ट से पहले खुशखबरी! बढ़ सकती हैं 10 हजार MBBS सीटें, काउंसलिंग भी होगी पहले से आसान
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Punjab 10th board result out know how to check
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














