-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Odisha Board 10th Result 2025 Out Check Online On Official Website
Odisha Board 10th Result 2025: ओडिशा बोर्ड ने 10वीं का परिणाम घोषित किया, 94.93% स्टूडेंट्स पास…यहां चेक करें रिजल्ट
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
ओडिशा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कैंडिडेट अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

ओडिशा बोर्ड ने जारी किया 10वीं कक्षा का परिणाम
Odisha Board 10th Result 2025: ओडिशा बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 94.93 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया है। स्कोरकार्ड चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर देख सकते हैं। कैंडिडेट अपना रोलनंबर और अन्य मांगी गई जानकारियां डालकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
हाईस्कूल में इस बार भी परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मार ली है। इस बार कुल 2,44,612 लड़कियों ने परीक्षा दी थी जबकि 96 प्रतिशत सफल हुई हैं। लड़के कुल 2,40,251 शामिल हुए थे जबकि उनका पास प्रतिशत 94 फीसदी दर्ज किया गया है। इस साल प्रदेश में 3,272 स्कूलों में 100 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। 17,384 विद्यार्थी इस बार हाईस्कूल में फेल हुए हैं।
- छात्र सबसे पहले bseodisha.ac.in या orissaresults.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद “Odisha Matric Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रोल नंबर डालें और सबमिट कर दें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे चेक कर लें और डाउनलोड करने के साथ प्रिंटआउट रख लें।
SMS से चेक करें रिजल्ट
यदि आपके फोन में इंटरनेट नहीं है तो भी आप अपना रिजल्ट SMS के जरिए चेक कर सकते हैं। छात्र OR10 <space> रोल नंबर टाइप कर और 5676750 पर SMS भेज दें। कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मोबाइल के SMS बॉक्स में आ जाएगा। ज्यादा डिटेल्स के लिए कैंडिडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in या orissaresults.nic.in पर चेक सकते हैं।
कुल 5.3 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
इस साल ओडिशा 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 5.3 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। परीक्षा 20 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी। 10वीं की परीक्षा प्रदेश भर में कुल 3300 केंद्रों पर कराई गई थी। स्टूडेंट्स कुछ दिनों के बाद अपने स्कूलों से ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे छात्र
ओडिशा बोर्ड की 12वीं कक्षा में जो भी विद्यार्थी फेल होते हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। परीक्षार्थी जिस भी विषय में फेल हों, उसका फिर से इम्तेहान देकर पास हो सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारीख कुछ दिनों में बोर्ड की ओर से जारी कर दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
HPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
CWC Young Professional Recruitment 2026: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती
NEET UG 2026: रिजल्ट से पहले खुशखबरी! बढ़ सकती हैं 10 हजार MBBS सीटें, काउंसलिंग भी होगी पहले से आसान
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
करिअर की अन्य खबरोें के लिए यहां क्लिक करें
नंबर से असंतुष्ट छात्र स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे
ओडिशा बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद यदि किसी छात्र को अपने अंक को लेकर असंतुष्टि है तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेगा। रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद स्क्रूटनी के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया जाएगा।
Odisha board 10th result 2025 out check online on official website
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














