कैसा था नीट री-एग्जाम का पेपर? छात्रों ने इस सब्जेक्ट को बताया सबसे कठिन, जानें रिएक्शन
NEET Re-Exam 2026 Student News: देशभर में नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के बाद छात्रों ने बायोलॉजी-केमिस्ट्री को आसान और फिजिक्स सेक्शन को सबसे कठिन बताया।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
नीट- युजी री एग्जाम 2026 परीक्षा संपन्न छात्रों ने बायोलॉजी और केमिस्ट्री के प्रश्नों को बताया कठीम ( सोर्स- एआई नीर्मित)
NEET UG 2026 Re-Exam Students reactions.: देशभर में रविवार को आयोजित नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद विभिन्न राज्यों के परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों ने पेपर के स्तर और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। अधिकांश छात्रों ने बायोलॉजी और केमिस्ट्री के प्रश्नों को आसान से मध्यम स्तर का बताया, जबकि फिजिक्स को सबसे चुनौतीपूर्ण विषय माना।
कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों के छात्रों ने कहा कि फिजिक्स सेक्शन में कॉन्सेप्ट आधारित और न्यूमेरिकल सवालों ने उन्हें सबसे ज्यादा परेशान किया। वहीं, छात्रों ने परीक्षा केंद्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस बार व्यवस्थाएं पहले से बेहतर रहीं। पेपर लीक विवाद के बाद आयोजित इस री-एग्जाम को लेकर छात्रों में शुरुआत में चिंता थी, लेकिन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद अधिकांश अभ्यर्थियों ने संतोष जताया।
सुरक्षा व्यवस्थाओं से छात्र संतुष्ट
री-एग्जाम दे चुके अन्य छात्र ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार पेपर बेहतर रहा। हालांकि, फिजिक्स सेक्शन में उसे कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं, एक छात्रा ने बताया कि कुल मिलाकर पेपर ठीक था। कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन में काफी सुधार देखने को मिला। एक छात्र ने कहा कि परीक्षा अच्छी रही और व्यवस्थाएं बेहतर थीं।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG Re-Exam 2026: 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा, 7 लाख कर्मियों की निगरानी में हुआ आयोजन
‘शिक्षा विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव’, लिबर्टी गार्डन स्कूल का पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन
VIDEO: ‘मेरे लिए बुर्का और पहचान जरूरी, एग्जाम नहीं…’ NEET सेंटर पर एंट्री नहीं मिलने पर छात्रा का हंगामा
बंगाल से दिल्ली लौटे PM मोदी…लेकिन एयरपोर्ट पर 45 मिनट क्यों करना पड़ा इंतजार? जानें वजह
एक छात्रा ने बताया कि बायोलॉजी और केमिस्ट्री का पेपर ठीक था, लेकिन फिजिक्स काफी कठिन रहा। एक अन्य छात्र ने कहा कि पेपर संतोषजनक रहा और अब सभी की निगाहें परिणाम पर टिकी हैं। कई अन्य छात्रों ने भी फिजिक्स को सबसे चुनौतीपूर्ण विषय बताया।
री-एग्जाम को बताया कठीन
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक छात्रा ने कहा कि पिछली परीक्षा का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान था, जबकि इस बार का पेपर काफी मुश्किल रहा। उसके अनुसार बायोलॉजी और केमिस्ट्री ठीक थे, लेकिन फिजिक्स ने सबसे ज्यादा चुनौती दी। एक अन्य छात्र ने भी कहा कि फिजिक्स का स्तर पिछली परीक्षा की तुलना में अधिक कठिन था, जबकि बाकी विषय संतुलित थे।
फिजिक्स ने बढ़ाई छात्रों की मुश्किल
नोएडा में एक छात्रा ने कहा कि पेपर थोड़ा कठीन जरूर था, लेकिन इतना भी कठिन नहीं था कि उससे बहुत बड़ा अंतर पड़ जाए। उसने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आमतौर पर चुनौतीपूर्ण प्रश्नपत्र तैयार करती है और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। छात्रा ने कहा कि पेपर लीक को लेकर पहले निराशा थी, लेकिन री एग्जाम होने के बाद अब वह पूरी तरह संतोष है।
तो वहीं, एक अन्य नीट के छात्र ने कहा कि प्रश्नपत्र न तो बहुत आसान था और न ही बहुत कठिन, हालांकि फिजिक्स सेक्शन में कुछ सवाल चुनौतीपूर्ण थे।
न्यूमेरिकल प्रश्नों पर ज्यादा जोर
एक अन्य छात्र ने बताया कि पेपर अच्छा, लेकिन काफी लंबा था। उसने कहा कि फिजिक्स में कॉन्सेप्ट आधारित और न्यूमेरिकल प्रश्नों पर ज्यादा जोर दिया गया था। छात्र ने कहा कि पिछली परीक्षा में स्टेटमेंट-बेस्ड प्रश्न अधिक थे, जबकि इस बार ऐसे प्रश्न अपेक्षाकृत कम देखने को मिले। अन्य छात्रों ने भी बायोलॉजी और केमिस्ट्री को संतुलित तथा फिजिक्स को कठिन बताया।
ये भी पढ़ें- NEET री-एग्जाम में NTA की बड़ी लापरवाही, नागपुर के छात्र को बिना पासपोर्ट दे दिया अबू धाबी का परीक्षा केंद्र
अब रिजल्ट का इंतजार शुरू
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में परीक्षा देने वाली एक छात्रा ने कहा कि पेपर अच्छा था और पिछली परीक्षा की तुलना में बेहतर अनुभव रहा। उसने बताया कि फिजिक्स कुछ कठिन था, लेकिन कुल मिलाकर परीक्षा अच्छी रही और अब उसे सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।
कर्नाटक के दावणगेरे में एक छात्रा ने कहा कि परीक्षा अच्छी रही, लेकिन पिछली बार की तुलना में फिजिक्स अधिक कठिन लगा। उसने बताया कि बायोलॉजी और केमिस्ट्री के दोनो के लेवल सामान्य थे और उसका पेपर अच्छा गया है।
