Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महंगा हुआ डॉक्टर बनना: FRA ने मंजूर की 19 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की नई फीस; पालघर का यह कॉलेज बना सबसे महंगा

Maharashtra MBBS Fees: NEET UG 2026 काउंसलिंग से पहले महाराष्ट्र के 19 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की MBBS फीस तय हो गई है। सालाना फीस 7.50 लाख से 17.13 लाख रुपये तक है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Aug 08, 2026 | 12:18 PM

एमबीबीएस फीस, महाराष्ट्र मेडिकल कॉलेज (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Private Medical College Fees: नागपुर नीट-यूजी की काउंसलिंग के जरिए प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीट तलाश रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस की वार्षिक पढ़ाई की फीस बढ़ाकर 7.50 लाख रुपये से 17.13 लाख रुपये के बीच तय कर दी गई है।

एफआरए द्वारा मंजूर की गई इस नई फीस दर से अभिभावकों के शिक्षा बजट और लोन योजनाओं पर भारी असर पड़ा है। एफआरए द्वारा स्वीकृत नई सूची में राज्य के 19 प्राइवेट एमबीबीएस कॉलेज शामिल हैं। पालघर स्थित वेदांता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज राज्य का सबसे महंगा कॉलेज बन गया है, जहां वार्षिक फीस 17.13 लाख रुपये तय की गई है।

इसके बाद नागपुर का एनकेपी साल्वे इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज है। दूसरी ओर, सबसे कम फीस पुणे के भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज (7.50 लाख रुपये) है।

सम्बंधित ख़बरें

दुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च

29 अगस्त को महाराष्ट्र में फिर होगा बड़ा आंदोलन? मराठा आरक्षण को लेकर जालना से निकले मनोज जरांगे की चेतावनी

नवभारत संपादकीय: मोहन भागवत का संदेश, Gen-Z को राष्ट्रविरोधी नहीं मान सकते, नेतृत्व पर भी दी सीख

‘सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!’, पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर

3 संस्थानों ने घटाया शुल्क

जहां ज्यादातर संस्थानों ने फीस बढ़ाई है, वहीं मुंबई के केजे सोमैया मेडिकल कॉलेज ने अपनी सालाना फीस 12 लाख रुपये से घटाकर 9.70 लाख रुपये (2.30 लाख रुपये की कमी) कर दी है।

तालेगांव के एमआई एमईआर मेडिकल कॉलेज ने फीस 11.30 लाख से घटाकर 11.06 लाख रुपये और नाशिक के एसएमबीटी इंस्टीट्यूट ने 13 लाख से घटाकर 12.27 लाख रुपये की है।

MBBS और BDS प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल ने एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों की केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि पहली मेरिट सूची 23 अगस्त को जारी होगी।

यह भी पढ़ें:-8 अगस्त का इतिहास : अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी, यूनुस बने अंतरिम सरकार प्रमुख

प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में फीस वृद्धि का गणित

  • एनकेपी साल्वे मेडिकल कॉलेज (नागपुर): फीस 13.95 लाख से बढ़कर 15.62 लाख रुपये (1.67 लाख रुपये का इजाफा)।
  • तेरणा मेडिकल कॉलेज (नवी मुंबई): फीस 7.90 लाख से बढ़कर 9.13 लाख रुपये हुई।
  • वसंतराव पवार मेडिकल कॉलेज (नाशिक): फीस 11.96 लाख से बढ़ाकर 13.16 लाख रुपये की गई।
  • डॉ. राजेंद्र गोडे मेडिकल कॉलेज (अमरावती): फीस 7.11 लाख से बढ़कर 8.93 लाख रुपये हो गई।
  • परभणी मेडिकल कॉलेज फीस 7.54 लाख से बढ़कर 8.78 लाख रुपये तय की गई।

Neet ug 2026 maharashtra private medical colleges mbbs fees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 12:18 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • MBBS Students
  • Nagpur News
  • NEET UG Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.