Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे, शिक्षकों के ट्रांसफर और चिंतन शिविर पर बड़ा फैसला

Bihar Government School Timing Change: बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को अब हाफ-डे रहेगा। शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी किया है। शिक्षकों के ट्रांसफर और चिंतन शिविर को लेकर भी बड़ा ऐलान हुआ है।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Aug 06, 2026 | 05:28 PM

बिहार शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bihar Education Department Saturday School Half Day: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे घोषित कर दिया है। नए आदेश के अनुसार अब शनिवार को स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही संचालित होंगे और इसके बाद छुट्टी कर दी जाएगी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों के ऐच्छिक ट्रांसफर को लेकर भी अहम जानकारी साझा की।

मंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर तक शिक्षकों की सभी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत अब तक 73 हजार से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया है, जबकि जो शिक्षक किसी कारण आवेदन नहीं कर सके, उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभाग 9 और 10 अगस्त को दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ का भी आयोजन करेगा, जिसमें शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों विशेषज्ञ और अधिकारी शामिल होंगे।

शनिवार को अब आधे दिन खुलेंगे स्कूल

बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए शनिवार को हाफ-डे घोषित कर दिया है। नए आदेश के अनुसार शनिवार को स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 1:00 बजे तक ही कक्षाएं संचालित होंगी। इसके बाद छात्रों और शिक्षकों की छुट्टी कर दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

संसद इतिहास का दुर्लभ फैसला: ओम बिरला ने जगदंबिका पाल की टिप्पणी पर लिया एक्शन, रिकॉर्ड से हटाया विवादित बयान

दतिया हार पर बोले आशुतोष तिवारी- चूक हुई होगी तो समीक्षा करेंगे, काल्पनिक चर्चाओं पर भरोसा नहीं

रबर स्टैम्प CM DK शिवकुमार! कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे पर सियासी घमासान, दिल्ली के रिमोट से चल रही सरकार

रीवा में सरकारी स्कूलों की खुली पोल, चौथी-छठवीं के छात्र नहीं पढ़ सके हिंदी, कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शनिवार को हाफ-डे लागू करने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रहा है और 31 अक्टूबर तक सभी लंबित मामलों का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

ट्रांसफर के लिए मिलेगा दूसरा मौका

शिक्षा मंत्री के अनुसार, ऐच्छिक ट्रांसफर के लिए कुल 1,06,287 शिक्षकों को आवेदन करना था, जिनमें से 73,151 शिक्षकों ने आवेदन किया है। जो शिक्षक किसी कारण आवेदन नहीं कर सके हैं, वे 17 सितंबर से दोबारा ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे। विभाग के अनुसार शिक्षकों का ट्रांसफर पांच वर्ष की अवधि के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर

शिक्षा व्यवस्था पर होगा चिंतन शिविर

उन्होंने आगे कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए 9 और 10 अगस्त को दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े करीब 350 से 400 विशेषज्ञ, अधिकारी और अन्य प्रमुख लोग शामिल होंगे। इसमें शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Bihar school saturday half day teacher transfer update 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 05:28 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Bihar Politics
  • BJP
  • Child Education
  • Education News
  • New Education Policy
  • Patna News
  • Samrat Chaudhary

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.