-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Hp High Court Recruitment 2026 388 Group C And D Posts Clerk Stenographer Driver Peon Apply Online
HP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
- Written By: हितेश तिवारी
HP High Court Jobs : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला न्यायपालिका में 388 ग्रुप-सी और ग्रुप-डी पदों पर भर्ती निकाली। क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और चपरासी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती।

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट (फोटो - गूगल इमेज)
HP High Court Vacancy 2026 : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला न्यायपालिका में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 388 रिक्तियां जारी की हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कोर्ट मैनेजर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर, चपरासी, अर्दली, चौकीदार और सफाई कर्मचारी समेत कई पद भरे जाएंगे। भर्ती में नियमित, अनुबंध और दैनिक वेतन के पद शामिल हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। कुल 388 पदों में कोर्ट मैनेजर के 5, क्लर्क के 141, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 79, ड्राइवर के 9, प्रोसेस सर्वर के 65 और चपरासी/अर्दली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी आदि के 89 पद शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में 388 पदों पर भर्ती
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। कोर्ट मैनेजर के लिए ग्रेजुएशन के साथ MBA और संबंधित क्षेत्र में 3 साल का अनुभव जरूरी है। स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है, जबकि क्लर्क पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ड्राइवर के लिए 10वीं पास होने के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस और निर्धारित ड्राइविंग अनुभव जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
RCFL Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका
TRAI Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका, 80 हजार सैलरी वाली सरकारी नौकरी; जानें आवेदन की तारीख
भालू बनकर घूमने पर मिलेंगे 14 लाख रूपये, चिड़ियाघर में निकली अजीबोगरीब वैकेंसी, जानें क्या है शर्त
प्रोसेस सर्वर तथा चपरासी, अर्दली, चौकीदार और सफाई कर्मचारी जैसे पदों के लिए भी पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। सामान्य और EWS उम्मीदवारों के लिए अधिकतर पदों पर आयु सीमा 18 से 45 वर्ष है, जबकि हिमाचल प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों और राज्य सरकार के कर्मचारियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। कोर्ट मैनेजर के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष है।
ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
आवेदन 10 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक
चयन प्रक्रिया भी पद के अनुसार अलग होगी। स्टेनोग्राफर पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद स्टेनोग्राफी और टाइपिंग टेस्ट होगा, जबकि ड्राइवर पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के साथ ड्राइविंग दक्षता परीक्षा देनी होगी। क्लर्क पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित है। ग्रुप-डी के कुछ पदों पर 10वीं और 12वीं के अंकों तथा दस्तावेज मूल्यांकन के आधार पर चयन किया जाएगा।
वेतन की बात करें तो कोर्ट मैनेजर को लेवल-16 के तहत 48,700 से 1,54,300 रुपये, स्टेनोग्राफर को लेवल-6 में 25,600 से 81,200 रुपये और क्लर्क को लेवल-3 में 20,200 से 64,000 रुपये वेतन मिलेगा। प्रोसेस सर्वर और चपरासी आदि पदों का वेतन 18,000 से 56,900 रुपये तक है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 450 रुपये और हिमाचल प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों के लिए 300 रुपये है।
Hp high court recruitment 2026 388 group c and d posts clerk stenographer driver peon apply online
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
HP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
Aug 08, 2026 | 10:26 PMX ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
Aug 08, 2026 | 10:19 PMछत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
Aug 08, 2026 | 10:15 PMEkadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
Aug 08, 2026 | 10:10 PMयश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 10:09 PMमहज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
Aug 08, 2026 | 09:59 PMना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM













