-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- X Changed Monetization Game Creator Revenue Sharing Has Ended X Original Content
X ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
- Written By: सिमरन सिंह
X Creator Revenue Share: आप X पर पोस्ट, वीडियो, मीम या दूसरे कंटेंट के जरिए कमाई करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। वहीं एलन मस्क की कंपनी ने पुराने Creator Revenue Share Program को बंद कर दिया।

X Original Content (Source. Social Media)
X Original Content Rewards: आप X पर पोस्ट, वीडियो, मीम या दूसरे कंटेंट के जरिए कमाई करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। वहीं एलन मस्क की कंपनी ने पुराने Creator Revenue Share Program को बंद करने का फैसला किया है। इसके तहत मौजूदा क्रिएटर्स को आखिरी पेमेंट 11 सितंबर या उसके आसपास मिलेगी। लेकिन कमाई का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। X अब ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए नया Original Content Rewards Program लेकर आया है।
7 अगस्त से नए साइन-अप बंद
बता दें कि X ने पुराने रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम में 7 अगस्त से नए साइन-अप बंद कर दिए हैं। इस सिस्टम में Premium अकाउंट वाले यूजर्स को पोस्ट पर मिलने वाले एंगेजमेंट के आधार पर कमाई होती थी। अब कंपनी का फोकस ऐसे क्रिएटर्स पर होगा जो खुद का कंटेंट तैयार करते हैं। वहीं पुराने प्रोग्राम की बची हुई पेमेंट्स भी तय शेड्यूल के मुताबिक जारी होंगी। पहली पेमेंट 14 अगस्त, दूसरी 28 अगस्त और आखिरी पेमेंट 11 सितंबर या उसके आसपास मिलने की उम्मीद है।
दूसरों का कंटेंट री-यूज करने वालों को झटका
जानकारी में सामने आया है कि X की क्रिएटर्स हेड अलेग्रा जाचिया के मुताबिक पुराने प्रोग्राम का तरीका अपने उद्देश्य से भटक रहा था। इस प्लेटफॉर्म पर कई क्रिएटर्स नया कंटेंट तैयार करने के बजाय दूसरों के पोस्ट को री-यूज करके कमाई पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे। जिस वजह से कंपनी ने नियमों को लगातार बढ़ाने के बजाय ऐसा नया सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है जिसमें ओरिजिनल आइडिया, रिपोर्टिंग, क्रिएटिविटी और कमेंट्री को प्राथमिकता मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
OpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
AI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
AI लोगों की नौकरी छीनने का जरिया नहीं बनना चाहिए, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी
अब Snapchat पर मिलेगी सरकार, विदेश मंत्रालय का बड़ा डिजिटल दांव, युवाओं तक पहुंचने के लिए बदली पूरी रणनीति
Today, we’re launching Original Content Rewards. The reality is that Revenue Sharing had reached a point where its incentives were misaligned. Creators should be focused on bringing net new content to the platform instead of maximizing payouts. We could have kept adding more… pic.twitter.com/VJIxqlPrjm — Allegra Jacchia (@allegrajacchia) August 7, 2026
कौन कमा सकेगा पैसा?
नए प्रोग्राम को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें पात्र क्रिएटर्स को उनके ओरिजिनल कंटेंट पर मिलने वाले क्वालिफाइड इम्प्रेशंस के आधार पर भुगतान किया जाएगा। इसमें थ्रेड्स, वीडियो, मीम्स, रिपोर्टिंग, एनालिसिस, फोटो और ग्राफिक्स जैसे कंटेंट शामिल हो सकते हैं। वहीं कंटेंट को नए संदर्भ या क्रिएटिव एडिटिंग के साथ पेश करने पर भी कमाई का मौका मिल सकता है।
इसके लिए यूजर की उम्र कम से कम 18 साल, योग्य देश का निवासी और X Premium सब्सक्राइबर होना जरूरी है। साथ ही कम से कम 500 वेरिफाइड फॉलोअर्स और पिछले 90 दिनों में होम टाइमलाइन पर वेरिफाइड यूजर्स से 5 लाख इम्प्रेशंस की जरूरत होगी।
ये भी पढ़े: OpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
पहली पेमेंट कब मिलेगी?
शुरुआत में पुराने Revenue Share Program के क्रिएटर्स ही नए प्रोग्राम में शामिल हो सकेंगे। आवेदन Creator Studio से किया जा सकता है और इसका परिणाम करीब तीन दिन में मिलेगा। नए सिस्टम की पहली पेमेंट 28 अगस्त को जारी होगी जबकि 8 सितंबर या उसके बाद पात्र बनने वाले मौजूदा क्रिएटर्स को पहली पेमेंट 25 सितंबर को मिलने की बात कही गई है।
X changed monetization game creator revenue sharing has ended x original content
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
X ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
Aug 08, 2026 | 10:19 PMछत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
Aug 08, 2026 | 10:15 PMEkadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
Aug 08, 2026 | 10:10 PMयश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 10:09 PMमहज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
Aug 08, 2026 | 09:59 PMना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PMExclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM














