-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026 1654 Posts Apply Online Last Date Eligibility Salary
छत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
- Written By: हितेश तिवारी
Chhattisgarh Teacher Recruitment : छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षक ई एवं टी-संवर्ग के 1,654 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त से शुरू हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (फोटो - गूगल इमेज)
CG Teacher Vacancy : छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षक ई-संवर्ग और टी-संवर्ग, अराजपत्रित तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,654 शिक्षक पदों को भरा जाएगा। इनमें ई-संवर्ग के 868 और टी-संवर्ग के 786 पद शामिल हैं।
आधिकारिक विज्ञापन 28 जुलाई 2026 को जारी किया गया था, जबकि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग की सरकारी शालाओं में नियुक्तियां की जाएंगी। विषयवार बात करें तो अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान और कृषि जैसे विषयों में पद शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती
इस भर्ती में अंग्रेजी विषय के सबसे ज्यादा पद हैं। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार अंग्रेजी के 504, संस्कृत के 300, हिंदी के 250, गणित के 250, सामाजिक विज्ञान के 250 और कृषि के 100 पद निर्धारित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
RCFL Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका
TRAI Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका, 80 हजार सैलरी वाली सरकारी नौकरी; जानें आवेदन की तारीख
भालू बनकर घूमने पर मिलेंगे 14 लाख रूपये, चिड़ियाघर में निकली अजीबोगरीब वैकेंसी, जानें क्या है शर्त
Konkan Railway Vacancy 2026: 134 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
उम्मीदवारों के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़ी शर्तें भी लागू हैं। हालांकि, अलग-अलग विषय और संवर्ग के लिए पात्रता अलग हो सकती है, इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में अपनी योग्यता, आयु सीमा, विषय और संवर्ग से जुड़ी शर्तों को ध्यान से जांचना चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-08 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उपलब्ध ताजा जानकारी के अनुसार परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।
ये खबर भी पढ़ें : RCFL Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका
उम्मीदवार 2 सितंबर तक करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल यानी सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाना होगा। वहां शिक्षक भर्ती 2026 से संबंधित आवेदन लिंक खोलकर पहले पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संबंधित विषय की जानकारी भरनी होगी।
उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्र भी अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा करने से पहले फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी के कारण बाद में आवेदन या उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है।
आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद इसकी रसीद या प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए। भर्ती से जुड़ी परीक्षा, पात्रता और अन्य नियमों में किसी भी बदलाव या अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना ही अंतिम माननी चाहिए।
Chhattisgarh teacher recruitment 2026 1654 posts apply online last date eligibility salary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
Aug 08, 2026 | 10:15 PMEkadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
Aug 08, 2026 | 10:10 PMयश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 10:09 PMमहज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
Aug 08, 2026 | 09:59 PMना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PMExclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PMकामिका एकादशी पर चुपचाप जप लें ये 5 शक्तिशाली मंत्र, श्रीहरि की कृपा से खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे
Aug 08, 2026 | 09:40 PMवीडियो गैलरी

यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM














