-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Rcfl Recruitment 2026 Management Trainee 94 Posts Engineering Finance Marketing Apply Online
RCFL Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका
- Written By: हितेश तिवारी
RCFL MT Vacancy : RCFL Recruitment 2026 के तहत 94 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती हो रही है। इंजीनियरिंग, IT, Finance, Marketing समेत विभिन्न विषयों के योग्य उम्मीदवार 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
RCFL Jobs : राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 94 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। यह भर्ती केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, इंस्ट्रुमेंटेशन, IT, फाइनेंस, मार्केटिंग समेत कई विषयों के लिए है। योग्य उम्मीदवार 8 अगस्त 2026 से RCFL की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई, रायगढ़ और देशभर में स्थित RCFL के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में की जाएगी। इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और न्यूनतम अंकों की शर्त तय की गई है।
अधिकांश इंजीनियरिंग पदों के लिए संबंधित विषय में BE या BTech डिग्री और कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। SC/ST उम्मीदवारों के लिए कुछ पदों पर न्यूनतम अंकों में छूट दी गई है। वहीं, फाइनेंस पद के लिए CA/CMA या B.Com के साथ MBA Finance और मार्केटिंग पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ MBA Marketing या Agri Business जैसी योग्यता मांगी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
TRAI Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका, 80 हजार सैलरी वाली सरकारी नौकरी; जानें आवेदन की तारीख
भालू बनकर घूमने पर मिलेंगे 14 लाख रूपये, चिड़ियाघर में निकली अजीबोगरीब वैकेंसी, जानें क्या है शर्त
Konkan Railway Vacancy 2026: 134 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
HPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
RCFL ने 94 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली
RCFL MT भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा 90 मिनट की होगी और इसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 50 सवाल संबंधित विषय से और 50 प्रश्न सामान्य अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान से होंगे।
परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा।
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान, हस्तलिखित घोषणा, फोटो आईडी, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मार्कशीट जैसे दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को संबंधित जाति या EWS प्रमाणपत्र भी देना होगा। सरकारी या PSU कर्मचारियों के लिए NOC की जरूरत होगी।
ये खबर भी पढ़ें : TRAI Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका, 80 हजार सैलरी वाली सरकारी नौकरी; जानें आवेदन की तारीख
उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक आवेदन करें
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए RCFL की आधिकारिक वेबसाइट www.rcfltd.com पर जाएं और Career/Recruitment सेक्शन में जाकर MT Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन करना होगा।
आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण भरने के बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन जमा करने से पहले पूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें और अंतिम रूप से सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। RCFL की यह भर्ती इंजीनियरिंग, IT, Finance और Marketing जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।
Rcfl recruitment 2026 management trainee 94 posts engineering finance marketing apply online
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RCFL Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका
Aug 08, 2026 | 09:32 PM70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
Aug 08, 2026 | 09:31 PMटॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
Aug 08, 2026 | 09:22 PMकांवड़ियों के लिए विवाह जैसा मेन्यू तैयार; देसी से चाइनीज तक व्यंजन, हाईटेक मशीनों से बन रहीं हजारों रोटियां
Aug 08, 2026 | 09:19 PMTRAI Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका, 80 हजार सैलरी वाली सरकारी नौकरी; जानें आवेदन की तारीख
Aug 08, 2026 | 09:18 PMUPI यूजर्स ध्यान दें! सरकार का बड़ा ऐलान, क्या सच में लगने वाला है हर ट्रांसफर पर शुल्क?
Aug 08, 2026 | 09:09 PM15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













