CBSE Re-evaluation: पोर्टल ना खुलने से छात्र हुए परेशान, बोर्ड ने छात्रों से धैर्य बनाए रखने की अपील की
CBSE Re-evaluation 2026 : सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए री-इवैल्युएशन पोर्टल जल्द लाइव करने की घोषणा की। बोर्ड ने वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन फीस में बड़ी कटौती कर छात्रों को राहत भी दी है।
- Written By: हितेश तिवारी
CBSE री-इवैल्युएशन पोर्टल (फोटो - गूगल इमेज)
CBSE Re-evaluation Portal : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 1 जून को कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैल्युएशन (Re-evaluation) पोर्टल लाइव करने जा रहा है। सुबह से ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर री-इवैल्युएशन लिंक का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से यह सुविधा अभी तक पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है।
इस बीच सीबीएसई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि पोर्टल जल्द ही छात्रों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। बोर्ड ने छात्रों से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की है।
Dear students,
Verification and re-evaluation portal will go live soon. Official announcement will follow. pic.twitter.com/cm6U5lEvPo — CBSE HQ (@cbseindia29) June 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
NEET Counselling 2026: MBBS की 2400 नई सीटें बढ़ीं, लेकिन प्राइवेट कॉलेजों का दबदबा; जानें अपने राज्य का हाल
डॉक्टरों की कमी होगी दूर! मेडिकल शिक्षा के विस्तार की 10 बड़ी बातें तस्वीरों में
BARC Paramedical Recruitment 2026: पैरामेडिकल के 6 पदों पर भर्ती, 44,900 रुपये तक मिलेगी शुरुआती सैलरी
BFUHS Medical Officer Recruitment: पंजाब में MBBS डॉक्टरों के लिए 630 सरकारी नौकरियां, 53,100 रुपये तक सैलरी
CBSE री-इवैल्युएशन पोर्टल में तकनीकी कारणों से असुविधा
सीबीएसई के अनुसार, हाल ही में स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं को डाउनलोड करने के दौरान कई छात्रों को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। कुछ छात्रों को खाली पेज दिखाई दे रहे थे, जबकि कई उम्मीदवार कैप्चा और लिंक से जुड़ी दिक्कतों से परेशान थे।
इन शिकायतों के बाद बोर्ड ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम और पोर्टल की तकनीकी खामियों की समीक्षा की। सीबीएसई का कहना है कि अब इन कमियों को दूर कर लिया गया है और छात्रों को एक पारदर्शी तथा सुचारु अनुभव देने के लिए पोर्टल को बेहतर बनाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें : BSNL JTO Recruitment 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन
CBSE ने छात्रों से धैर्य बनाए रखने की अपील की
इस बार बोर्ड ने छात्रों को आर्थिक राहत भी दी है। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए पहले 500 रुपये शुल्क लिया जाता था, जिसे घटाकर अब 100 रुपये कर दिया गया है। वहीं किसी प्रश्न की दोबारा जांच यानी री-चेकिंग के लिए छात्रों को अब केवल 25 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा।
बोर्ड का मानना है कि फीस में कमी से अधिक छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराने का अवसर मिलेगा। जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पोर्टल शुरू होने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी कॉपियों की पुनः जांच करा सकेंगे।
