Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BFUHS Medical Officer Recruitment: पंजाब में MBBS डॉक्टरों के लिए 630 सरकारी नौकरियां, 53,100 रुपये तक सैलरी

BFUHS Recruitment : बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) ने पंजाब स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 630 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे। उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक आवेदन करें।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 17, 2026 | 08:33 PM

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

BFUHS Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे MBBS डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट ने पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के 630 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती के तहत 540 नए पदों और 90 बैकलॉग पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में विभिन्न आरक्षित वर्गों के साथ महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

पंजाब स्वास्थ्य विभाग में 630 पदों पर भर्ती

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही पंजाब मेडिकल काउंसिल या भारत की किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए। उम्मीदवार को मैट्रिक स्तर तक पंजाबी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों के पास यह योग्यता नहीं है, उन्हें नियुक्ति के छह महीने के भीतर इसे पूरा करना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, 47 हजार से ज्यादा होगी शुरुआती सैलरी

IAF Musician Recruitment: भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु (संगीतकार) भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका

UP BEO Recruitment: बीईओ भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, 360 पदों पर भर्ती की तैयारी

रेलवे एएलपी भर्ती में कड़ी टक्कर: 11,127 पदों के लिए 8.40 लाख उम्मीदवार, OBC वर्ग से सबसे ज्यादा दावेदार

सरकारी सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों को आवेदन के साथ अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देना होगा, जबकि खेल कोटे से आवेदन करने वालों के पास पंजाब सरकार का स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट होना चाहिए। 1 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, 47 हजार से ज्यादा होगी शुरुआती सैलरी

53,100 रुपये होगी शुरुआती सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-9 में नियुक्ति दी जाएगी, जिसमें शुरुआती वेतन 53,100 रुपये प्रतिमाह होगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा। उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा के प्रदर्शन और आरक्षण नियमों के अनुसार तैयार की जाएगी। सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,360 रुपये तथा एससी वर्ग के लिए 1,180 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को BFUHS की आधिकारिक वेबसाइट online.bfuhslibrary.in पर जाकर फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और ऑनलाइन शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Bfuhs medical officer recruitment 2026 punjab mbbs doctor vacancy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 08:33 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.