BSNL JTO Recruitment 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन

BSNL JTO Recruitment 2026 : भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के 100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे।
BSNL has announced recruitment for 100 Junior Telecom Officer (JTO) posts, with applications starting from June 4.
भारत संचार निगम लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

BSNL Vacancy 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

देश की प्रमुख सरकारी टेलीकॉम कंपनी में नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी और चयनित उम्मीदवारों को देशभर के विभिन्न BSNL सर्किलों में तैनात किया जाएगा।

BSNL ने 100 पदों पर भर्ती निकाली

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को BSNL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे संबंधित विषयों में BE, BTech या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में MSc तथा संबंधित विषय में MTech डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे।

चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा से होगी

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। OBC (NCL) उम्मीदवारों को 3 वर्ष, SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 से 15 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होगी, जिसमें तकनीकी ज्ञान, सामान्य योग्यता और संबंधित विषयों की समझ का मूल्यांकन किया जाएगा। CBT में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। BSNL में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com