BOB Apprentice Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी की चयन सूची, अब पूरे करने होंगे ये 3 जरूरी चरण
BOB Result : बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 की ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। चयनित उम्मीदवारों अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्थानीय भाषा परीक्षा और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
- Written By: हितेश तिवारी
बैंक ऑफ बड़ौदा (फोटो - गूगल इमेज)
BOB Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 की ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चयन सूची (Selected Candidates List) में अपना BFSI SSC रोल नंबर देख सकते हैं।
बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह चयन फिलहाल प्रोविजनल (अस्थायी) है। अंतिम नियुक्ति तभी मिलेगी, जब उम्मीदवार आगे की सभी निर्धारित प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी की चयन सूची
चयनित उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने आवंटित बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। उन्हें सभी मूल दस्तावेज, उनकी दो स्वप्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जानी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
BSI JRF Recruitment 2026: जूनियर रिसर्च फेलो के 6 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन और आवेदन प्रक्रिया
UPPSC Lecturer Result: व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, जल्द होगा 67 सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
UPSC CAPF Exam 2026: प्रयागराज में 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा, नकल पर होगी सख्त कार्रवाई
NEET Counselling 2026: MBBS की 2400 नई सीटें बढ़ीं, लेकिन प्राइवेट कॉलेजों का दबदबा; जानें अपने राज्य का हाल
आवश्यक दस्तावेजों में जन्मतिथि प्रमाण, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अंकतालिकाएं, जाति या ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), दिव्यांग (PwD) प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पता प्रमाण, बैंक आवेदन की प्रति तथा NATS/NAPS पोर्टल आईडी का प्रिंटआउट शामिल है।
इसके बाद उम्मीदवारों की संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा (पढ़ने, लिखने और बोलने) की परीक्षा होगी। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में वही स्थानीय भाषा पढ़ी है और उसका प्रमाण प्रस्तुत कर देंगे, उन्हें इस परीक्षा से छूट मिलेगी। भाषा परीक्षा में असफल उम्मीदवारों की नियुक्ति नहीं की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : BSI JRF Recruitment 2026: जूनियर रिसर्च फेलो के 6 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन और आवेदन प्रक्रिया
पूरे करने होंगे ये 3 जरूरी चरण
अंतिम चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण बैंक द्वारा अधिकृत अस्पताल या मेडिकल सेंटर में कराया जाएगा, जिसका खर्च उम्मीदवार को स्वयं उठाना होगा। बैंक ने बताया है कि आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी चयनित उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।
जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ है, उन्हें अलग से कोई सूचना नहीं दी जाएगी। बैंक ने यह भी कहा है कि यदि चयन सूची में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे सुधारने का अधिकार बैंक के पास सुरक्षित रहेगा और इस संबंध में बैंक का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
