Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UPSC CAPF Exam 2026: प्रयागराज में 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा, नकल पर होगी सख्त कार्रवाई

UPSC CAPF Exam 2026: 19 जुलाई को आयोजित होने वाली UPSC CAPF (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2026 के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 18 परीक्षा केंद्रों पर 7,510 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 18, 2026 | 04:08 PM

UPSC CAPF Exam (सांकेतिक फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Admit Card Of UPSC CAPF Exam 2026: प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, नकलविहीन और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रयागराज जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को संगम सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्र ने की।

परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था और केंद्रों पर निगरानी की समीक्षा

बैठक में परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों पर निगरानी, अभ्यर्थियों की सुविधा और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा आयोग की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराई जाए।

अपर जिलाधिकारी सत्यम मिश्र ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जाए।

सम्बंधित ख़बरें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामला: हाईकोर्ट ने मथुरा DM-SSP से मांगी सीलबंद रिपोर्ट, अगली सुनवाई 25 अगस्त को

NEET Counselling 2026: MBBS की 2400 नई सीटें बढ़ीं, लेकिन प्राइवेट कॉलेजों का दबदबा; जानें अपने राज्य का हाल

डॉक्टरों की कमी होगी दूर! मेडिकल शिक्षा के विस्तार की 10 बड़ी बातें तस्वीरों में

BARC Paramedical Recruitment 2026: पैरामेडिकल के 6 पदों पर भर्ती, 44,900 रुपये तक मिलेगी शुरुआती सैलरी

18 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

यह परीक्षा 19 जुलाई को जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए 7,510 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामला: हाईकोर्ट ने मथुरा DM-SSP से मांगी सीलबंद रिपोर्ट, अगली सुनवाई 25 अगस्त को

प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील केंद्रों की विशेष निगरानी, प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखने और आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा गया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर व्यापक तैयारी की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा की विश्वसनीयता पूरी तरह बरकरार रहे।

Upsc capf exam 2026 prayagraj administration completes preparations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 04:08 PM

Topics:  

  • Career News
  • Examination
  • Prayagraj News
  • UPSC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.