UPPSC Lecturer Result: व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, जल्द होगा 67 सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
UPPSC Lecturer Result 2026: उप्र लोक सेवा आयोग ने तकनीकी शिक्षा विभाग के व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 26 पदों के लिए 67 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया है।
- Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
यूपीपीएससी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Technical Education UPPSC Lecturer Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के व्याख्याता पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 26 रिक्त पदों के सापेक्ष 67 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। अब चयन प्रक्रिया का अगला चरण साक्षात्कार होगा, जिसकी विस्तृत जानकारी आयोग अलग से जारी करेगा।
15 सितंबर 2021 को जारी किया गया था भर्ती विज्ञापन
यह भर्ती विज्ञापन 15 सितंबर 2021 को जारी किया गया था। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आयोग की यह घोषणा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भर्ती प्रक्रिया तकनीकी शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के व्याख्याता पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।
आयोग के अनुसार, इस भर्ती के तहत व्याख्याता टेक्सटाइल केमिस्ट्री के तीन पद, व्याख्याता टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के छह पद, व्याख्याता पेंट टेक्नोलॉजी के 11 पद तथा व्याख्याता लेदर टेक्नोलॉजी के छह पद शामिल थे। इस प्रकार कुल 26 रिक्त पदों पर चयन किया जाना है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 26 नवंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा को विश्वस्तरीय शहर बनाने की तैयारी: स्टेडियम, बैराज, किसान भवन और अतिक्रमण मुक्त शहर का बड़ा रोडमैप तैयार
UPSC CAPF Exam 2026: प्रयागराज में 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा, नकल पर होगी सख्त कार्रवाई
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामला: हाईकोर्ट ने मथुरा DM-SSP से मांगी सीलबंद रिपोर्ट, अगली सुनवाई 25 अगस्त को
NEET Counselling 2026: MBBS की 2400 नई सीटें बढ़ीं, लेकिन प्राइवेट कॉलेजों का दबदबा; जानें अपने राज्य का हाल
परीक्षा में शामिल हुए थे कुल 228 अभ्यर्थी
यूपीपीएससी की ओर से कहा गया है कि चारों विषयों में कुल 228 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। विषयवार मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया। परिणाम के आधार पर 67 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें- UPSC CAPF Exam 2026: प्रयागराज में 18 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा, नकल पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों की पात्रता और दस्तावेजों का सत्यापन आगे की प्रक्रिया में किया जाएगा। साक्षात्कार में प्रदर्शन और अभिलेखों के परीक्षण के बाद अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद परिणाम घोषित होने से उन्हें राहत मिली है। अब सभी सफल उम्मीदवार साक्षात्कार की तैयारी में जुट गए हैं। आयोग जल्द ही साक्षात्कार कार्यक्रम, तिथियों और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को आयोग की घोषणाओं पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
