-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- 9 Flying Squads Deployed In Gadchiroli To Curb Cheating In Board Exams
गड़चिरोली में बाेर्ड परीक्षा में नकल पर लगाम कसने 9 उड़नदस्ते तैनात, 28 हजार से अधिक छात्र लेंगे हिस्सा
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में 11 फरवरी से बाेर्ड परीक्षाएं शुरू होगी। इसके पहले राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों में तैयारियां पूरी हो गई है। गड़चिरोली में नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन ने 9 उड़नदस्तें तैनात किए है...

फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
गड़चिरोली : महाराष्ट्र में 11 फरवरी से बाेर्ड परीक्षाएं शुरू होगी। इसके पहले राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों में तैयारियां पूरी हो गई है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल पुणे द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की 11 फरवरी से तो कक्षा 10वीं की 21 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। इस परीक्षा नकलमुक्त करने के लिए शिक्षा विभाग तैयार हो गया है।
10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए गड़चिरोली जिले में 28 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देने वाले हैं। इनमें से कक्षा 10वीं के 15 हजार 613 तो कक्षा 12वीं के 13 हजार 23 छात्र शामिल होंगे। जिले में कुल 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें कक्षा 12वीं के लिए 50 तो कक्षा 10वीं के लिए 74 परीक्षा केंद्र निश्चित किये गये हैं।
बाेर्ड परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली। सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। परीक्षा के दौरान नकल पर लगाम कसने उड़नदस्ता टीमें बनाई गई।
सम्बंधित ख़बरें
पहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
महाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
गड़चिरोली में 10वीं के 30 और 12वीं के 27 केंद्र संवेदनशील
इधर राज्य के आखिरी छोर पर बसे आदिवासी बहुल और पिछड़े गड़चिरोली जिले में कक्षा 12वीं के 27 और कक्षा 10वीं के 30 ऐसे कुल 57 संवेदनशील परीक्षा केंद्र है। ऐसे परीक्षा केंद्र परिसर में ड्रोन की सहायता से नजर रखी जाएगी।
साथ ही उड़नदस्तों की संबंधित परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी। गड़चिरोली जिले में जिले में कुल 7 उड़नदस्तों का गठन किया गया है। इनमें माध्यमिक, प्राथमिक शिक्षाधिकारी, उपशिक्षाधिकारी, केंद्र प्रमुख समेत राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
9 उड़नदस्ते नियुक्त किए गए
गड़चिरोली के शिक्षाधिकारी वासुदेव भुसे ने बताया कि शिक्षा मंडल के निर्देशानुसार जिले के संवेदनशील 57 परीक्षा केंद्रवार ड्रोन द्वारा नजर रखी जाएगी। वहीं परीक्षा कालावधि में 7 उड़नदस्ते शिक्षा विभाग द्वारा और 2 उड़नदस्ते जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किये गये हैं।
करियर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सभी परीक्षा केंद्र पर नकल पर लगाम कसने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। जिला दक्षता समिति की बैठक में जिलाधीश ने परीक्षा में किसी भी तरह की अनुचित घटना घटने पर गैरजमानती मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।
9 flying squads deployed in gadchiroli to curb cheating in board exams
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













