-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Zomato Got A Big Blow In Its Quarterly Results Shares Got Hammered Due To 57 Percent Decline In Profit
Zomato Share: जोमैटो के मुनाफे में 57% की गिरावट, तिमाही नतीजे आने से कंपनी का शेयर हुआ धड़ाम
- Written By: मनोज आर्या
पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में 57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद अब जोमैटो की नेटवर्थ सिर्फ ₹59 करोड़ रह गया। कंपनी की तिमाही नतीजे में इतनी भारी गिरावट के पीछे बढ़ता हुआ खर्च बताया जा रहा है।

जोमैटो, (डिजाइन फोटो)
मंबई: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। हालांकि, इस नतीजे के बाद से निवेशकों में काफी निराशा है। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में 57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद अब जोमैटो की नेटवर्थ सिर्फ ₹59 करोड़ रह गया। कंपनी की तिमाही नतीजे में इतनी भारी गिरावट के पीछे बढ़ता हुआ खर्च बताया जा रहा है, जो कि आय के मुकाबले तेज़ी से बढ़े हैं। जोमैटो के मुनाफे में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन कंपनी का रेवेन्यू 64% बढ़ गया है।
यह बढ़त दिखाती है कि लोग खाना ऑर्डर करने में पीछे नहीं हट रहे हैं और जमकर इस प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर कर रहे हैं। अब सवाल उठता है मुनाफा क्यों घटा? इसका जवाब है ब्लिंकिट। तेज़ डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के विस्तार पर ज़ोमैटो ने खूब खर्च किया है। कंपनी की योजना है कि दिसंबर 2025 तक ब्लिंकिट के 2,000 स्टोर्स खोल दिए जाएं।
तिहाही नतीजों के ऐलान के बाद धड़ाम से गिरा कंपनी का शेयर
बता दें कि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जोमैटो के शेयर बढ़त में थे, लेकिन कंपनी के तिमाही नतीतों के ऐलान के बाद भारी गिरावट में आ गए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर जोमैटो का शेयर 4.6% टूटकर ₹237 पर ट्रेड कर रहा था। कमजोर मुनाफे और शेयर में गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। अब सभी की नजरें कंपनी के आगे के प्रदर्शन पर टिकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
दिसंबर 2023 तिमाही में 3383 करोड़ रुपये था रेवेन्यू
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले के मुकाबले 64 फीसदी बढ़कर 5405 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष के दिसंबर तिमाही में यह 3288 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 63.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5533 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले दिसंबर 2023 तिमाही में यह 3383 करोड़ रुपये था।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Zomato के शेयर प्राइस का इतिहास
अगर जोमैटो के शेयरों का प्रदर्शन देखें तो बीते एक हफ्ते में 6.08 फीसदी की तेजी आई है। इसने बीते एक महीने में 14.51 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। बीते 3 महीने में 6.39 फीसदी कमी आई है। इस साल 13.33 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बीते एक साल में कंपनी ने फीसदी 1,836.33 फीसदी रिटर्न दिया है।
Zomato got a big blow in its quarterly results shares got hammered due to 57 percent decline in profit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














