Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी

Share Market: जुलाई महीने के दूसरे दिन आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान के साथ ट्रेड कर रहे हैं। आईटी शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है।
share market opening bell 2nd july
भारतीय शेयर बाजार (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Share Market Opening Bell: जुलाई सीरीज के दूसरे दिन आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की हरे निशान में शुरुआत हुई है। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक कारोबार के बढ़त के साथ खुले। मार्केट की शुरुआत के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 268.44 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,191.08 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी-50 101.75 अंक या 0.42 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,107.60 पर कारोबार करता हुआ नजर आया। सुबह 09:21 तक सेंसेक्स के टॉप-30 शेयर में से 21 हरे निशान में थे, जबिक 9 गिरावट के साथ कारोबार के लिए ओपनिंग की।

शेयर बाजार की शुरुआत के साथ ही टेक कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स के टॉप-30 शेयर में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा जैसी कंपिया टॉप-3 में कारोबार करती हुई नज आईं। इनफोसिस के शेयर 4.56 प्रतिशत के उछाल के साथ 1030.40 टॉप पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, एचसीएल टेक 3.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 1071.45 पर बना हुआ है।

आज के टॉप-5 गेनर्स

  • इन्फोसिस
  • एचसीएल टेक
  • टीसीएस
  • टेक महिंद्रा
  • इटर्नल

आज के टॉप-5 लूजर्स

  • एलटी
  • एनटीपीसी
  • पावरग्रीड
  • भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  • भारतीय एयरटेल

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों की बात करें तो जापान के निक्केई में करीब सवा फीसदी की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। कोरिया के कोस्पी में 3.5 प्रतिशत की गिरावट देखा गया है। वहीं, ताइवान के TAIEX में भी पौने एक फीसदी की गिरावट रही है। एशियाई के अन्य बाजारों में आई गिरावट की मुख्य वजह आईटी स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल रहा है। बावजूद इसके भारतीय शेयर मार्केट की मजबूत शुरुआती हुई है और ट्रेड के साथ सेंसेक्स-निफ्टी ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं।

मार्केट के लिए आज के अहम ट्रिगर्स

घरेलू शेयर बाजार में तेजी के पीछे कई अहम ट्रिगर्स माने जा रहे हैं। इसमें पहला है, ईरान के साथ डील पर बातचीत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आया पॉजिटिव बयान है। वहीं, इंटरनेशन ऑयल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत करीब 70 डॉलर के आसपास पहुंच गई है, जो कि मार्केट के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। भारतीय शेयर बाजार में घूरले निवेशक (DIIS) लगातार खरीदार बने हुए हैं, जिससे की मार्केट समर्थन मिला है।

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान में बंद हुआ था, जिसमें डाओ जोन्स मामूली 0.03 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई। वहीं, टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

Navbharat Live
navbharatlive.com