-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Zepto Ceo Reaction On Commerce Minister Piyush Goyal
Piyush Goyal On Indian Startup : पीयूष गोयल की टिप्पणी पर आगबबूला हुए जेप्टो के सीईओ, बोले- इंटरनेट स्टार्टअप की आलोचना करना आसान
- Written By: अपूर्वा नायक
Zepto : पालीचा ने कहा कि जेप्टो अब भी एक महान इंटरनेट कंपनी बनने से बहुत दूर है जो ग्लोबल लेवल पर सर्वश्रेष्ठ कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सके, लेकिन ‘‘कंपनी वहां पहुंचने के लिए दिन-रात काम कर रही है।

जेप्टो (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : जेप्टो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ आदित पलीचा ने कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल की इंडियन स्टार्टअप परिवेश तंत्र और इसकी इनोवेशन प्रायोरिटीज पर की गई टिप्पणियों पर तीखा रिएक्शन दिया है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरूवार को इंडियन स्टार्टअप समुदाय से कहा था कि वे अपना ध्यान किराना सामान की सप्लाई और आइसक्रीम बनाने से हटाकर सेमीकंडक्टर, मशीन लर्निंग यानी एमएल, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियसल इंटेलीजेंस यानी एआई जैसे हाई टेक्निकल वाले सेक्टर पर लगाएं। मंत्री ने पूछा था “क्या हमें आइसक्रीम या चिप्स बनाना है?”
पालीचा ने उनकी कंपनी के एम्पॉलयमेंट, एफपीआई में योगदान का हवाला देते हुए इसका पुरजोर बचाव किया और इसे ‘‘इंडियन इनोवेशन में चमत्कार” करार दिया। टेक्नोलॉजी बेस्ड इनोवेशन को बढ़ावा देने में ‘उपभोक्ता इंटरनेट कंपनियों’ द्वारा निभाई गई भूमिका को हाईलाइट करते हुए पालिचा ने तर्क दिया कि स्टार्टअप परिवेश तंत्र, सरकार तथा भारतीय पूंजी के बड़े वर्ग के मालिकों को इन स्थानीय कंपनियों के निर्माण में एक्टिव रूप से समर्थन करने की जरूरत है, ‘‘न कि उन दलों को पीछे धकेलने की, जो उस लेवल पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
Gold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
Trent Share Crash: पहली तिमाही के नतीजों ने बढ़ाई निराशा, एक ही दिन में 10% टूटा Tata का यह मल्टीबैगर स्टॉक
‘उपभोक्ता इंटरनेट कंपनियों’ का मतलब ऐसी कंपनियों से हैं जो इंटरनेट के माध्यम से उपभोक्ताओं को प्रोडक्ट्स या सर्विस मुहैया कराती हैं। पालीचा ने प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर लिखा है कि भारत में कंज्यूमर्स इंटरनेट स्टार्टअप की आलोचना करना आसान है, खासकर जब आप उनकी तुलना अमेरिका/चीन में विकसित की जा रही इन डेप्थ टेक्नोलॉजी एक्सलेंस से करते हैं। असलियत यह है कि आज लगभग 1.5 लाख लोग जेप्टो से रोजी रोटी कमा रहे हैं। एक ऐसी कंपनी जो 3.5 साल पहले अस्तित्व में नहीं थी।
गोयल ने स्टार्टअप महाकुंभ में कहा था कि क्या हम डिलिवरी बॉय बनकर खुश रहेंगे? क्या यही भारत की नियति है? यह स्टार्टअप नहीं है, यह उद्यमिता है, दूसरी ओर क्या हो रहा है – रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, 3डी मैन्युफैक्चरिंग और अगली पीढ़ी के कारखाने आदि।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
पालीचा ने कहा कि जेप्टो अब भी एक महान इंटरनेट कंपनी बनने से बहुत दूर है जो ग्लोबल लेवल पर सर्वश्रेष्ठ कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सके, लेकिन ‘‘कंपनी वहां पहुंचने के लिए दिन-रात काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा है कि मैं वादा कर सकता हूं कि इस व्यवसाय से हम जो भी पूंजी जुटाएंगे और ईमानदारी से ऐसा लगता है कि हम जुटाएंगे उसका इंवेस्टमेंट भारत में लॉन्ग टर्म इनोवेशन और मूल्य सृजन के लिए किया जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Zepto ceo reaction on commerce minister piyush goyal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














