- Hindi News »
- Business »
- Xiaomi India Under Investigation For Custom Duty Evasion Of Rs 653 Cr
Xiaomi India पर लगा कस्टम ड्यूटी चोरी का आरोप, जांच के दायरे में चीनी कंपनी
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
नई दिल्ली: चीन की कंपनी Xiaomi की भारतीय ईकाई पर कस्टम ड्यूटी चोरी का आरोप है। कथित तौर पर 653 करोड़ रुपये के कस्टम ड्यूटी (custom duty) से बचने के लिए मोबाइल हैंडसेट निर्माता Xiaomi India को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राजस्व विभाग को खुफिया जानकारी मिली थी कि Xiaomi India अंडरवैल्यूएशन के माध्यम से कस्टम ड्यूटी से बच रहा है, जिसके बाद मामले में जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान डीआरआई (DRI) द्वारा Xiaomi India के सभी कैंपसों में तलाशी ली गई। विभाग ने कथित तौर पर ऐसे दस्तावेज बरामद किए हैं जो यह संकेत देते हैं कि Xiaomi India, क्वालकॉम यूएसए और Beijing Xiaomi Mobile Software Co Ltd को अनुबंध संबंधी बाध्यता के तहत रॉयल्टी और लाइसेंस शुल्क भेज रहा था।
वित्त मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि Xiaomi India ने कस्टम्स एक्ट, 1962 की धारा 14 और कस्टम्स वैल्यूएशन (आयातित माल के मूल्य का निर्धारण) नियम 2007 का उल्लंघन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
अब नहीं होगी बिजली बिल की परेशानी, Xiaomi का सुपर कूल Tower AC लॉन्च, 30 सेकेंड में कमरा ठंडा
30 हजार का टैबलेट अब 25 हजार में, Amazon Republic Day Sale में Xiaomi-OnePlus पर भारी छूट
Year Ender 2025: 2025 में स्मार्टफोन बाजार पर Apple-Samsung का दबदबा, कौन सी सीरीज़ बनी नंबर 1?
मंत्रालय ने कहा कि लेनदेन मूल्य में “रॉयल्टी और लाइसेंस शुल्क” नहीं जोड़कर, Xiaomi India ऐसे आयातित मोबाइल फोन, पार्ट्स और कंपोनेंट के लाभकारी मालिक होने के नाते सीमा शुल्क से बच रहा था।
“Xiaomi India में, हम यह सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक महत्व देते हैं कि हम सभी भारतीय कानूनों का पालन करें। फिलहाल हम नोटिस की विस्तार से समीक्षा कर रहे हैं। एक जिम्मेदार कंपनी के रूप में, हम सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिकारियों के साथ कोआपरेट करेंगे,” Xiaomi के प्रवक्ता ने कहा।
DRI ने Xiaomi India और इसके अनुबंध निर्माताओं के प्रमुख व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं, जिसके दौरान Xiaomi India के निदेशकों में से एक ने कथित भुगतान की पुष्टि की।
विभाग ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत 1 अप्रैल 2017 से 30 जून 2020 की अवधि के लिए 653 करोड़ रुपये की शुल्क की मांग और वसूली के लिए Xiaomi India को तीन कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
Xiaomi india under investigation for custom duty evasion of rs 653 cr
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
May 23, 2026 | 04:33 PMUPSC CSE Prelims 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स कल, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी जानकारी
May 23, 2026 | 04:30 PMछत्रपति संभाजीनगर: चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत; जिलाधिकारी बोले- 30% अतिरिक्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें
May 23, 2026 | 04:29 PMट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में किया गया पेश, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड
May 23, 2026 | 04:29 PMछत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 04:17 PMदेवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी, इंदौर के MY अस्पताल में 2 ने तोड़ा दम
May 23, 2026 | 04:14 PMGanga Snan Rules: गंगा स्नान के नियम जान लें, कहीं अनर्थ न हो जाए
May 23, 2026 | 04:11 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














