-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Apple Samsung To Dominate The Smartphone Market In 2025 Which Series Becomes Number 1 Apple Iphone 16 Samsung Galaxy S25 Ultra Poco M6 Pro 5g Iqoo Z6 5g Vivo Y28s 5g Xiaomi Redmi 14c 4g
Year Ender 2025: 2025 में स्मार्टफोन बाजार पर Apple-Samsung का दबदबा, कौन सी सीरीज़ बनी नंबर 1?
- Written By: सिमरन सिंह
Smartphone Market 2025: 2025 की पहली तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट पर Apple और Samsung ने जबरदस्त पकड़ बनाई रखी। वही इन स्मार्टफोन ने सभी ग्राहकों का दिल जीता।

2025 में इन फोन ने मारी बाजी। (सौ. Freepik)
Best Smartphone 2025: 2025 की पहली तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट पर Apple और Samsung ने जबरदस्त पकड़ बनाई रखी। myG और Counterpoint Research की ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 16 सीरीज़ ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं Samsung की Galaxy A और S सीरीज़ ने भी टॉप 10 सूची में अपनी मज़बूत मौजूदगी दर्ज कराई। इसके साथ ही Xiaomi और Vivo जैसे ब्रांड्स ने किफायती सेगमेंट में 5G और दमदार कैमरा फीचर्स के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
iPhone 16: Q1 2025 का सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, “iPhone 16 ने Q1 2025 में सबसे ज़्यादा बिकने वाले फोन का खिताब जीता।” शानदार कैमरा क्वालिटी, बेहतर AI इंटीग्रेशन और प्रीमियम यूज़र एक्सपीरियंस ने इसे सबसे आगे खड़ा किया। iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max ने भी प्रीमियम श्रेणी में अपनी दमदार पकड़ बनाए रखी, जिससे Apple की मार्केट लीडरशिप और मजबूत हुई।
Samsung: प्रीमियम से बजट तक मजबूती से कायम
Samsung ने 2025 में भी अपनी विभिन्न कैटेगरी में शानदार पकड़ बनाए रखी। Samsung Galaxy S25 Ultra ने प्रीमियम सेगमेंट में अपनी चमक बरकरार रखते हुए S Pen और एडवांस कैमरा फीचर्स की वजह से बड़ी संख्या में खरीदारों को आकर्षित किया। Samsung Galaxy A56/A55 5G मिड-रेंज में हिट रहे, जबकि Samsung Galaxy A06 4G ने उभरते बाज़ारों में बेस्टसेलर का दर्जा हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
SynqSol AI करेगा बच्चों की मदद, पढ़ाई, करियर और रिलेशनशिप सभी सवालों के देगा जवाब
A19 Pro चिप और 12GB रैम के साथ आएगा ऐप्पल का बजट लैपटॉप, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
AI Science Race: चीन को पछाड़ने के लिए अमेरिका ने बनाया बड़ा प्लान, AI रिसर्च में होगा भारी निवेश
EU Trade Probe: ईयू के भारी जुर्माने के बाद ट्रंप ने किया कड़ा पलटवार, दिए ट्रेड जांच के सख्त आदेश
बजट सेगमेंट में Xiaomi-Vivo की तहलका मचाती मौजूदगी
- किफायती फोन तलाश रहे ग्राहकों में Xiaomi, Vivo, iQOO और POCO की डिमांड 2025 में लगातार बढ़ती रही।
- Redmi 14C 4G को बजट कैटेगरी का स्टार माना गया।
- Vivo Y28s 5G ने किफ़ायती कीमत पर अच्छे फीचर्स देकर ग्राहकों को प्रभावित किया।
- iQOO Z6 5G और POCO M6 Pro 5G ने वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन्स के तौर पर खूब लोकप्रियता पाई।
टॉप 10 स्मार्टफोन्स 2025
- Apple iPhone 16
- Apple iPhone 16 Pro Max
- Apple iPhone 16 Pro
- Samsung Galaxy S25 Ultra
- Samsung Galaxy A56/A55 5G
- Samsung Galaxy A06 4G
- Xiaomi Redmi 14C 4G
- Vivo Y28s 5G
- iQOO Z6 5G
- POCO M6 Pro 5G
ये भी पढ़े: Airtel ने लगाया करारा झटका: 121 और 181 रुपये वाले सस्ते प्रीपेड प्लान्स चुपचाप बंद
2025 के मुख्य बाज़ार रुझान
- Apple vs Samsung: रिपोर्ट में कहा गया “iPhone 16 ने Android के दबदबे को तोड़ा, लेकिन Samsung ने भी कई मॉडल से बाज़ार में मजबूत पकड़ बनाए रखी।”
- 5G का वर्चस्व: सबसे ज़्यादा बिकने वाले लगभग सभी फोन्स 5G सपोर्ट के साथ आए।
- बजट फोन की बढ़ती डिमांड: Xiaomi, Vivo, POCO और Samsung के किफायती मॉडल सबसे आगे रहे।
- AI की बढ़ती अहमियत: Apple Intelligence जैसे एडवांस AI फीचर्स ने प्रीमियम और मिड-रेंज फोन्स को और आकर्षक बनाया।
Apple samsung to dominate the smartphone market in 2025 which series becomes number 1 apple iphone 16 samsung galaxy s25 ultra poco m6 pro 5g iqoo z6 5g vivo y28s 5g xiaomi redmi 14c 4g
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के बड़े फैसले: संतपीठ के कोर्स अब 1 साल के, प्रूफरीडिंग में डिप्लोमा और नए कोर्स मंजूर
Jul 29, 2026 | 11:35 AMEurope Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Jul 29, 2026 | 11:31 AM3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
Jul 29, 2026 | 11:31 AMBankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
Jul 29, 2026 | 11:30 AMचंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 11:29 AMचंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
Jul 29, 2026 | 11:28 AMThe Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Jul 29, 2026 | 11:27 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














