- Hindi News »
- Business »
- World Gold Council Report On Gold Storage
Gold Storage: सोना खरीदने के मामले में पीछे नहीं है ये दोनों देश, भारत का नाम भी हैं शामिल
कुछ समय पहले तक दुनिया के कई बड़े देश ट्रेड वॉर के खतरे से जूझ रहे थे। ऐसे में देशों ने गोल्ड स्टोरेज को सबसे सेफ इंवेस्टमेंट ऑप्शन के तौर पर स्वीकार है। इसी कड़ी में भारत 7वें पायदान पर हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

गोल्ड स्टोरेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : अक्षय तृतीया को बीते हुए अभी 2 दिन ही हुए है कि सोने को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ गई है। हाल ही में गोल्ड रेट में जबरदस्त उछाल आया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब सोने की कीमत ने 1 लाख के आंकड़े को पार किया है। इसके बाद भी लोग सोना खरीदने की होड़ से पीछे नहीं हट रहे हैं। सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि कई देशों के सेंट्रल बैंक भी सोने की खरीदारी को काफी अहम मान रहे हैं।
इस रेस में भारत का केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भी पीछे नहीं है। आरबीआई ने पिछले कुछ सालों में गोल्ड की खरीदारी बढ़ा दी है। साल 2024-25 में आरबीआई ने 57.7 टन गोल्ड खरीदा और पिछले 5 सालों में आरबीआई के पास का गोल्ड स्टोरेज लगभग 35 प्रतिशत तक बढ़ गया है।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल
आपको बता दें कि भारत अब दुनियाभर में गोल्ड स्टोरेज के मामले में 7वें नंबर पर हैं। डब्ल्यूजीसी के अनुसार, साल 2021 में भारत के फॉरेन मॉनिटरी स्टोरेज में गोल्ड की हिस्सेदारी लगभग 6.86 प्रतिशत तक थी और आज के समय में वो बढ़कर 11.35 प्रतिशत तक हो गई है। ऐसे में डॉलर की अस्थिरता को देखते हुए आरबीआई ने गोल्ड को एक सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर माना है। भारत में गोल्ड स्टोरेज बढ़ने से ग्लोबल ट्रेड में बढ़ावा देने और यूपीआई जैसे ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म को इंटरनेशनल लेवल पर उपयोग करने में मदद मिल सकती है। जैसे ही कच्चे तेल की कीमतें घटती है, वैसे ही डॉलर पर डिप्डेंसी भी कम हो जाएगी और भारत को ज्यादा ट्रेड और आरबीआई से ज्यादा प्रॉफिट भी होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Price: गुड फ्राइडे पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, 3500 टूटा गोल्ड, सिल्वर 9000 रूपये फिसला
अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
रुपये में ऐतिहासिक उछाल, 12 साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ 2% चढ़ा रुपया; RBI के इस फैसले ने बदला खेल
Share Market: गिरावट के बाद जोरदार कमबैक! लो लेवल से 1,800 अंक सुधरा सेंसेक्स, निवेशकों की लौटी रौनक
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
गोल्ड रेट मजबूत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले समय में भी सोने की कीमत मजबूत रह सकती हैं। ये भी एक कारण है कि आरबीआई सहित कई केंद्रीय बैंक गोल्ड इंवेस्टमेंट को सेफ मानकर इसे बढ़ा रहे हैं। इससे लंबे समय में फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बनी रहेगी। वर्तमान समय में भारत गोल्ड स्टोरेज में काफी तेजी से तरक्की करके आगे बढ़ रहा है। साल 2015 में भारत 10वें नंबर पर था, लेकिन आज के समय में 7वें पायदान पर आ गया हैं। साथ ही वित्त वर्ष 2019-20 में भारत के पास 653 टन सोना हुआ करता था, जो मार्च के महीने तक बढ़कर 880 टन तक हो गया था, ये बढ़त 35 प्रतिशत तक की हैं।
World gold council report on gold storage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bachchu Kadu: पूर्व मंत्री बच्चू कडू पर हत्या की साजिश का आरोप, पेन ड्राइव में मिले सबूतों से मचा हड़कंप
Apr 03, 2026 | 01:29 PMHigh Court का महावितरण को झटका, कहा- बिना मौका दिए बिजली काटना मनमानी; 21 लाख का लगाया था जुर्माना
Apr 03, 2026 | 01:29 PMNMC: अब नहीं डूबेगा नागपुर! अंबाझरी बांध की बदलेगी सूरत; ₹32 करोड़ से मजबूत होंगी दीवारें, देखें पूरा प्लान
Apr 03, 2026 | 01:21 PMछत्रपति संभाजीनगर; जायकवाड़ी पानी कर के ब्याज माफी के लिए CM से होगी मांग, मनपा को मिली 15 दिनों की मोहलत
Apr 03, 2026 | 01:21 PMकांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
Apr 03, 2026 | 01:20 PMऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक मुड़ा चीन की तरफ, भारतीय रिफाइनरियों की उड़ी नींद
Apr 03, 2026 | 01:13 PMMSRTC का बड़ा एक्शन! 75 स्थानों पर बनेंगे ‘मॉर्डन वेटिंग रूम’, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए ₹15 करोड़
Apr 03, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














