- Hindi News »
- Business »
- Will Banks Remain Closed On The 6 And 7 June
Bank Holiday: क्या बकरीद के मौके पर बंद रहेंगे बैंक, आइए जानते हैं कि 6 और 7 जून को छुट्टी है या नहीं
6 और 7 जून को पूरे देश में बकरीद का त्योहार मनाया जाने वाला हैं। जिसके चलते देश के कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि बैंक बंद होने के बाद भी नेट बैंकिंग चालू रहने वाली है।
- Written By: अपूर्वा नायक

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
अगर आपका भी कोई बैंकिंग से जुड़ा हुआ काम बाकी है, तो आपके लिए ये खबर बहुत काम की साबित हो सकती है। आपको बता दें कि ईद-उल-अजहा यानी बकरीद इस साल 6 जून और 7 जून को मनायी जाने वाली हैं। इस मौके पर देश के कई हिस्सों में बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया है।
इसके साथ ही रविवार आने के कारण लगातार 3 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। ये जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई के द्वारा जारी किए गए बैंक हॉलिडे कैलेंडर से सामने आयी है। आइए आपको बताते हैं कि क्या कल आपके शहर में बैंक की छुट्टी है या नहीं?
कब और किस दिन बंद रहेंगे बैंक?
6 जून 2025 : कल यानी शुक्रवार को बकरीद के मौके पर तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंक बंद रहने वाले हैं।
7 जून 2025 : शनिवार को बकरीद की छुट्टी के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, ईटानगर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बैंक की छुट्टी रहने वाली हैं। इन 5 शहरों में भी बैंक खुले रहने वाले हैं, क्योंकि ये महीने का पहला शनिवार है इसीलिए इस दिन छुट्टी नहीं रहेगी।
8 जून 2025 : 8 जून को रविवार के कारण पूरे देश में सभी बैंकों की छुट्टी रहने वाली हैं। इसीलिए सभी बैंक बंद रहने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रुपये में 12 साल की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी; RBI के मास्टरस्ट्रोक से डॉलर धराशायी, 92.83 के स्तर पर पहुंचा
Airtel Payments Bank को RBI का झटका, बैंकिंग नियमों में लापरवाही पड़ी महंगी; ₹31.80 लाख का लगा जुर्माना
1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI और कार्ड पेमेंट का तरीका! टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य; जानें अब कैसे होगा लेनदेन
HDFC बैंक को जेफरीज ने पोर्टफोलियो से निकाला, चेयरमैन के इस्तीफे के बाद शेयरों में भारी गिरावट
ऑनलाइन बैंकिंग पर नहीं होगा असर
बैंक होने के बावजूद भी डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज पर इसका कोई असर नहीं होने वाला है। जिसका सीधा मतलब है कि नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाएं सामान्यत: शुरू रहने वाली हैं। अगर आप चाहे तो इन दिनों भी एनईएफटी, चेकबुक रिक्वेस्ट, फंड ट्रांसफर और आरटीजीएस से जुड़े बाकी डिजिटल ऑप्शनंस का उपयोग किया जा सकता हैं।
मई में सस्ती हुई घर की शाकाहारी थाली, नॉन वेज थाली के भी घटे दाम
ये जानकारी क्यों जरूरी?
आपको बता दें कि बैंक की छुट्टियां स्थानीय त्योहारों, क्षेत्रीय आयोजनों और धार्मिक अवसरों के आधार पर तय होती है। ऐसे में किसी एक शहर में बैंक बंद हो सकते हैं, जबकि बाकी हिस्सों में बैंक खुले रह सकते हैं। इसीलिए बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम करने से पहले ये जांच आवश्यक है कि आपके शहर में बैंक खुले या बंद रहने वाले हैं। अगर आप 6 से 8 जून के बीच में किसी काम से बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको असुविधा का सामना ना करना पड़े इसीलिए हम आपको ये जानकारी दे रहे हैं।
Will banks remain closed on the 6 and 7 june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में महावितरण ने शुरू किए 307 चार्जिंग स्टेशन; ‘PowerUp EV’ ऐप से खोजें नजदीकी चार्जिंग पॉइंट
Apr 03, 2026 | 02:16 PMCBI का बड़ा खुलासा: महाराष्ट्र में साइबर फ्रॉड रैकेट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के घेरे में
Apr 03, 2026 | 02:11 PMराघव अकेले नहीं…इनसे पहले दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
Apr 03, 2026 | 02:10 PMSaoner की शान! गांधी चौक पर लहराया 125 फुट ऊंचा तिरंगा, डॉ. आशीष देशमुख ने किया ऐतिहासिक अनावरण
Apr 03, 2026 | 02:04 PMशाहिद कपूर की साई-फाई लव स्टोरी का सीक्वल, जाह्नवी कपूर की एंट्री से बढ़ी एक्साइटमेंट
Apr 03, 2026 | 02:03 PMMumbai Oxygen Supply: मेडिकल ऑक्सीजन टेंडर पर सवाल, बढ़ी लागत और मांग को लेकर ऑडिट की मांग
Apr 03, 2026 | 01:59 PMछत्रपति संभाजीनगर में 1.26 करोड़ का बड़ा ‘गैस घोटाला’ उजागर; टैंकरों से LPG चुराकर भर रहे थे सिलेंडर
Apr 03, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














