-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Veg And Non Veg Thali Price Reduced In May Month
मई में सस्ती हुई घर की शाकाहारी थाली, नॉन वेज थाली के भी घटे दाम
- Written By: अपूर्वा नायक
सब्जियों की कीमतें गिरने के कारण मई के महीने में खाने की थाली की कीमतों में भारी कमी आयी है। वेज थाली और नॉन वेज थाली दोनों की ही कीमतों में इस महीने गिरावट देखने के लिए मिल रही है।

शाकाहारी थाली और मांसाहारी थाली (डिजाइन फोटो)
मुंबई : मई के महीने में सब्जियों का दाम कम होने का असर खाने की कीमतों पर पड़ता हुआ देखा गया है। आपको बता दें कि मई के महीने में घर का बना हुआ खाना सस्ता हुआ। हालांकि इस महीने शाकाहारी थाली की अपेक्षा मांसाहारी थाली की कीमतों में ज्यादा गिरावट आयी है। गुरूवार को जारी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है।
क्रिसिल इंटेलिजेंस की मासिक ‘रोटी चावल दर’ रिपोर्ट के अनुसार, घर में बनी वेज थाली की कीमत मई महीने में घटकर 26.2 रुपये हो गई जबकि इस साल अप्रैल के महीने में इसकी कीमत 26.3 रुपये और पिछले साल मई के महीने में 27.8 रुपये थी। पिछले महीने मांसाहारी थाली के मामले में ज्यादा तेजी से गिरावट आने के कारण कम होकर 52.6 रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 55.9 रुपये थी। साथ ही अप्रैल 2025 में मांसाहारी थाली 53.9 रुपये की थी।
क्रिसिल इंटेलिजेंस के निदेशक पूषन शर्मा ने कहा है कि आगे चलकर मौसमी बदलावों के कारण सब्जियों की कीमतों में बढ़त की संभावना है और मजबूत घरेलू उत्पादन के बीच गेहूं और दालों की कीमतों में थोड़ी नरमी की उम्मीद की जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
15 अगस्त से स्विगी बंद! होटल एसोसिएशन ने दी बायकॉट की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला
E20 विवाद के बीच भारत में Pure Petrol की बिक्री दोगुनी हुई, जानें 100 ऑक्टेन की कीमत
Explainer: क्या है 5 फैमिली यूनिट्स फॉर्मूला? जिससे 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी! 8वें वेतन आयोग पर अपडेट
Gold-Silver Rate Today: सोने के दामों में गिरावट, चांदी में तेजी, जानें आज का ताजा भाव
शर्मा ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण के कारण एक्सपोर्ट किए जाने वाले चावल की मात्रा में 20-25 प्रतिशत बढ़त होने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट में थाली की कीमतों में गिरावट का प्रमुख कारण टमाटर की कीमतों में 29 प्रतिशत, प्याज में 15 प्रतिशत और आलू की कीमतों में 16 प्रतिशत की गिरावट को बताया गया है।
पिछले साल कम पैदावार से जुड़ी चिंताओं के कारण टमाटर की कीमतों में उछाल देखने के लिए मिली थी। साथ ही पश्चिम बंगाल में फसल के संक्रमण से आलू की कीमतें बढ़ गई थीं, जबकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में रकबे और पैदावार में कमी के अलावा पानी की उपलब्धता ने भी प्याज की कीमतों को बढ़ा दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, मांसाहारी थाली की लागत में कमी ब्रॉयलर यानी मुर्गे की कीमतों में 6 प्रतिशत कमी आने से आयी है। ब्रॉयलर की मांसाहारी थाली में कुल लागत का 50 प्रतिशत भारांश होता है।
रिपोर्ट कहती है कि मुर्गे की कीमत में नरमी का कारण महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू की रिपोर्ट के बीच सप्लाई ज्यादा होना और डिमांड में कमी आना है। इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़त और घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 6 प्रतिशत की बढ़त होने से घरेलू थाली की कीमत में ज्यादा गिरावट नहीं आयी है।
रेलटेल को महाराष्ट्र सरकार ने दिया 274 करोड़ रुपये का ऑर्डर, रॉकेट की रफ्तार से उछला कंपनी का शेयर
अप्रैल की तुलना में मई के दौरान आलू की कीमत 3 प्रतिशत और टमाटर में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि प्याज की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट आई। इससे शाकाहारी थाली के दाम में मासिक आधार पर मामूली रूप से कमी आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रॉयलर की कीमतों में भी मासिक आधार पर चार प्रतिशत की गिरावट आने से मांसाहारी थाली की कीमत कम हुई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Veg and non veg thali price reduced in may month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें आज का राशिफल और व्यापारिक संकेत
Jul 31, 2026 | 12:15 AMअजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PMद ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल
Jul 30, 2026 | 11:06 PMMumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
Jul 30, 2026 | 11:04 PMजम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ी कार्रवाई: UAPA के तहत पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी हैंडलर्स की संपत्ति अटैच
Jul 30, 2026 | 10:57 PMISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Jul 30, 2026 | 10:55 PMSawan Somwar: बेलपत्र तोड़ने से लेकर शिवलिंग पर चढ़ाने तक हर नियम है जरूरी! जानिए किस दिन नहीं तोड़ना चाहिए
Jul 30, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM














