- Hindi News »
- Business »
- When Ayushmaan Bharat Insurance Scheme Will Start In Delhi
Ayushmaan Bharat : दिल्ली में कब लागू होगी आयुष्मान भारत इंश्योरेंस स्कीम, इन लोगों को मिलेगा फायदा
- Written By: अपूर्वा नायक
आपको बता दें कि आयुष्मान भारत केंद्र सरकार की योजना है, जिसके अंतर्गत सभी योग्य लाभार्थियों को 5 लाख तक का ट्रीटमेंट जाता है। लेकिन दिल्ली के लाभार्थियों को इसके अंतर्गत, 10 लाख तक का फ्री ट्रीटमेंट मिलेगा।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने के लिए 18 मार्च को नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन यानी एमओयू पर साइन करने के लिए तैयार है। कुछ ऑफिशियल सूत्रों ने गुरूवार को ये जानकारी दी है। इसके साथ ही, दिल्ली हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम को लागू करने वाला 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा।
इसके बाद पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य रहने वाला है, जिसने इस स्कीम को अपनाया नहीं है। सूत्रों ने बताया है कि 18 मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन यानी एमओयू पर साइन किया जाएगा और 5 परिवारों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड दिए जाएंगे, जिससे वे इस योजना का लाभ पा सकेंगे। स्कीम का कार्यान्वयन दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा के मेनिफेस्टो में से था। पिछली आम आदमी पार्टी यानी आप के नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी खुद की स्कीम शुरू की थी और एबी-पीएमजेएवाई को लागू करने से इनकार कर दिया था।
दिल्ली में 10 लाख का हेल्थ कवरेज
आपको बता दें कि आयुष्मान भारत केंद्र सरकार की योजना है, जिसके अंतर्गत सभी योग्य लाभार्थियों को 5 लाख तक का ट्रीटमेंट जाता है। लेकिन दिल्ली के लाभार्थियों को इसके अंतर्गत, 10 लाख तक का फ्री ट्रीटमेंट मिलेगा। इसमें 5 लाख का हेल्थ कवरेज दिल्ली सरकार और 5 लाख केंद्र सरकार की ओर से मिलेंगे। आयुष्मान कार्ड होल्डर्स दिल्ली के सरकारी और सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के अंतर्गत इम्पैनल्ड किसी भी प्राइवेट अस्पताल में 10 लाख तक का फ्री ट्रीटमेंट करा सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! बाजार में आई नकली चांदी की बाढ़, BIS ने जारी की चेतावनी; खरीदारी से पहले पढ़ लें यह रिपोर्ट
कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग से पहले ही मिल सकती है राहत, संगठनों ने सरकार के सामने रखी ये मांग
Share Market: शेयर बाजार में मची हाहाकार, लाल निशान में बंद हुआ मार्केट; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला
शेयरों पर टैक्स सिस्टम पर पुनर्विचार को तैयार सरकार, वित्त मंत्री ने LTCG या STT हटाने के दिए संकेत
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इन लोगों को मिल सकता है फायदा
एबी-पीएमजेएवाई भारत की जनसंख्या के आर्थिक रूप से कमजोर 40 प्रतिशत हिस्से में शामिल 12.37 करोड़ परिवारों के साथ लगभग 55 करोड़ लाभार्थियों को मीडियम और तृतीयक केयर हॉस्पिटल में भर्ती होने की परिस्थिति में प्रति परिवार, हर साल 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस कवर देता है। केंद्र सरकार ने 29 अक्टूबर, 2024 को 70 साल और उससे ज्यादा के सभी सीनियर सिटीजन को उनकी सोशल-इकोनॉमिक कंडीशन के अलावा, हर साल 5 लाख रुपये तक के फ्री ट्रीटमेंट का फायदा देने के लिए एबी-पीएमजेएवाई का विस्तार किया था।
When ayushmaan bharat insurance scheme will start in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














