-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Stock Market Today September 2 Updates Bse Nse Sensex Nifty
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 206 तो निफ्टी 24600 टूटा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Stock Market Highlight: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 206.61 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 80,157.88 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि, यह केवल लार्जकैप तक ही सीमित थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 206.61 अंक या 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,157.88 और निफ्टी 45.45 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,579.60 पर था।
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 151.90 अंक या 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,977.40 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 93.20 अंक या 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,591.30 पर था।
किसका रहा क्या हाल?
सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा और प्राइवेट बैंक इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी, मीडिया , एनर्जी और इन्फ्रा इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।
सम्बंधित ख़बरें
भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक, कंट्रोल रूम का लेआउट डार्क वेब पर अपलोड! दावे से हड़कंप
अफगानिस्तान के बाद इराक से भी निकलेगी US आर्मी…30 सितंबर तक छोड़ेगी बगदाद, ट्रंप ने अचानक क्यों लिया फैसला?
जिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
देश को बेहतर हालात में छोड़ रहा हूं… संसद में आखिरी बार बोले कीर स्टार्मर, विरोधियों को दिया करारा जवाब
सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एचयूएल, बीईएल, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, इटरनल और आईटीसी टॉप गेनर्स थे। एमएंडएम, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स थे।
मुनाफावसूली के चलते बाजार में गिरावट
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि मजबूत मैक्रो आंकड़ों से मिली शुरुआती बढ़त घरेलू शेयर बाजारों ने गंवा दी, और जीएसटी परिषद की बैठक और वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) की समाप्ति से पहले सतर्कता के बीच मुनाफावसूली के चलते बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
इथेनॉल मानदंडों में ढील के कारण चीनी शेयरों में तेजी आई, जबकि अमेरिका की नरम रुख वाली टिप्पणियों के बाद निर्यात केंद्रीत कंपनियों के शेयरों में तेजी आई, जिससे व्यापार जगत में आशावाद फिर से बढ़ा। हालांकि, निवेशक सतर्क बने हुए हैं और वैश्विक अनिश्चितता के बीच निकट भविष्य में घरेलू खपत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- EPFO: क्या आपके PF अकाउंट में जमा हो रहा ब्याज का पैसा, ऐसे तुरंत पता लगाएं
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 90 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 80,454 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 15 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 24,640 पर था।
पीएम मोदी, जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात से दुनिया में हलचल
गौरतलब है कि पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चीन में हुई मीटिंग ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। इस बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भारत ने जीरो टैरिफ का प्रस्ताव दिया था लेकिन अब देर हो चुकी है। ट्रंप के इस बयान ने एक बार फिर टैरिफ को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है।
Stock market today september 2 updates bse nse sensex nifty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम
Jul 16, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














