-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Starlink Will Start In India In Two Months Got License From Telecom Department
दो महीने में भारत में शुरू होगा स्टारलिंक, टेलिकॉम डिपार्टमेंट से मिला लाइसेंस; जानें डिवाइस की कीमत
- Written By: मनोज आर्या
स्टारलिंक तीसरी कंपनी है जिसको भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस संचालित करने का लाइसेंस मिला है। इस कंपनी से पहले वनवेब और रिलायंस जियो को मंजूरी मिली थी।

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक (सौ. डिजाइन फोटो )
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है। पिछले हफ्ते कंपनी को भारत में ऑपरेशन शुरू के लिए दूरसंचार विभाग का लाइससेंस भी मिल गया। मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावे के मुताबिक, अगले दो महीने में कंपनी भारत में अपनी सर्विसेज शुरू कर देगी।
रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए प्राइसिंग स्ट्रक्चर को भी आखिरी रूप दे दिया है। कहा जा रहा है कि सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए लगने वाली सैटेलाइट डिश की कीमत कंपनी ने लगभग 33,000 रुपये रखा है। इसके साथ ही एक महीने के अनलिमिटेड डेटा प्लान के लिए कंपनी ने 3,000 रुपये की कीमत तय की है।
एक महीने का फ्री-ट्रायल सर्विस
बता दें कि मस्क की कंपनी की ओर से अधिकारिकर तौर पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टारलिंक की लॉन्चिंग स्ट्रेटेजी के रूप में कंपनी ने हर एक कनेक्शन की खऱीद पर एक महीने का फ्री-ट्रायल सर्विस देने का भी प्लान कर रही है। जिससे ग्राहक रेगुलर मासिक प्लान के लिए भुगतान करने से पहले स्टारलिंक की सर्विस की टेस्ट कर सकें। एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज स्टारलिंक से भारत के दूरदराज और वंचित इलाकों में भी कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है। जहां ट्रेडिशनल ब्रॉडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना चैलेंजिंग रहा है। स्टारलिंक का पृथ्वी की निचली कक्षा का सैटेलाइट ग्रुप उन स्थानों पर हाई स्पीड इंटरनेट पहुंच देने का वादा करता है, जहां पहुले कन्वेंशनल टेरेस्ट्रियल नेटवर्क नहीं पहुंच पाते थे।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
भूटान-बांग्लादेश में भी डिवाइस की कीमत बराबर
मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई जानकारी के मुताबिक, प्राइसिंग स्ट्रक्चर में स्टारलिंक ने रीजनल स्ट्रेटेजी अपनाई है, क्योंकि कंपनी के डिवाइस की लागत भारत के पड़ोसी देशों में भी बराबर ही है। स्टारलिंक डिवाइस की कीमत बांग्लादेश और भूटान दोनों देशों में भी 33,000 रुपये ही रखा गया है। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने बीते सप्ताह सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी थी कि स्पेसएक्स को स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में शुरू करने के लिए दूरसंचार विभाग से लाइसेंस मिल गया है। अब कंपनी को केवल इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर यानी, IN-SPACe के अप्रूवल का इंतजार है।
कमबैक हो तो अनिल अंबानी जैसा वरना ना हो, 1 महीने में दो कंपनियों करा दी धमाकेदार कमाई
रिलायंस जियो को भी मिल चुकी है मंजूरी
आपको बताते चलें कि स्टारलिंक तीसरी कंपनी है जिसको भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस संचालित करने का लाइसेंस मिला है। इस कंपनी से पहले वनवेब और रिलायंस जियो को मंजूरी मिली थी। इससे पहले ऐसी भी जानकारी आई थीं कि स्टारलिंक भारत में 840 रुपये में एक महीने का अनलिमिटेड डेटा देगा।
Starlink will start in india in two months got license from telecom department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














