-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Anil Ambanis Reliance Power And Reliance Infra Earned Profit
कमबैक हो तो अनिल अंबानी जैसा वरना ना हो, 1 महीने में दो कंपनियों करा दी धमाकेदार कमाई
- Written By: अपूर्वा नायक
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पॉवर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने के लिए मिल रही है। पिछले 1 महीने में दोनों कंपनियों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।

अनिल अंबानी (सौ. सोशल मीडिया )
देश के दिग्गज बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी के दोनों बेटे मुकेश और अनिल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को आगे बढ़ाया। जहां मुकेश अंबानी का बिजनेस ऊंचाई छू रहा था, तो वहीं छोटे भाई अनिल का बिजनेस उतना खास नहीं चल रहा था। लेकिन अब अनिल अंबानी की किस्मत चमकती हुई नजर आ रही है।
वर्तमान समय में शेयर मार्केट में अनिल अंबानी की कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी देखने के लिए मिल रही है। सोमवार को कंपनी के शेयर 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गए हैं। ये दोनों कंपनियों का नाम रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर हैं। 1 महीने में इन दोनों कंपनियों के शेयरों में 67 प्रतिशत की बढ़त हासिल की गई है। अगर दोनों कंपनियों के ज्वाइंट मार्केट कैपिटल में बढ़त देखा जाए, तो ये 17,000 करोड़ रुपये के करीब हैं। इस हिसाब से आप सोच सकते हैं कि अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर किस स्पीड से भाग रहे हैं।
रिलायंस पॉवर का कारोबार
पिछले 1 महीने से रिलायंस पॉवर के शेयरों में तूफानी तेजी देखने के लिए मिली है। 9 मई के बाद से अब तक कंपनी के शेयरों में 67 प्रतिशत की बढ़त देखने के लिए मिल चुकी है। 9 मई को कंपनी का शेयर 38.65 रुपये का था। जो अब बढ़कर 64.55 रुपये पर आ गया है। जिसका सीधा मतलब है कि इस दौरान कंपनी के शेयर में 26 रुपये की तेजी देखने के लिए मिल रही है। हालांकि सोमवार को कंपनी का शेयर 4.74 प्रतिशत की तेजी के साथ क्लोज हुआ है। पिछले एक महीने की तेजी के साथ कंपनी के मार्केट कैपिटल में भी जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिला है। आंकडों के अनुसार, 9 मई को कंपनी का मार्केट कैपिटल 15,933.35 करोड़ रुपये पर था, जो बढ़कर 26,610.55 करोड़ रुपये हो चुका है। जिसका सीधा मतलब है कि रिलायंस पॉवर के मार्केट कैपिटल में 10,677.2 करोड़ रुपये की बढ़त देखने के लिए मिल चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
चीन की इस कंपनी की मुकेश अंबानी के साथ हुई जुगलबंदी, मेड इन इंडिया कपड़ो का होगा बिजनेस
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की जोरदार कमाई
साथ ही रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने के लिए मिल रही है। पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयरों में 67 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने के लिए मिल चुकी है। 9 मई को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्टर का शेयर 234.40 रुपये पर बंद हुआ था। जो 9 जून यानी सोमवार को 390.60 रुपये के साथ 52 हफ्तों के हाई लेवल पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी के शेयर में 156.2 रुपये की बढ़त देखने के लिए मिल चुकी है। सोमवार को कंपनी के शेयर में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा था। यदि कंपनी के मार्केट कैपिटल की बात की जाए, तो इसमें भी अच्छी खासी बढ़त देखने के लिए मिली है। आंकड़ों को देखे तो 9 मई को कंपनी का मार्केट कैपिटल 9,285.31 करोड़ रुपये देखने को मिला था, जो बढ़कर 15,472.88 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है। जिसका सीधा मतलब है कि कंपनी के मार्केट कैपिटल में 1 महीने में 6,187.57 करोड़ रुपये की बढ़त आयी है।
Anil ambanis reliance power and reliance infra earned profit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














