-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Spicejets March Quarter Profit Rises Six Fold To Rs 119 Crore
स्पाइसजेट के बिजनेस में भारी उछाल, तीन महीने में 119 करोड़ का प्रॉफिट
- Written By: अपूर्वा नायक
जुलाई महीने में कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करती है। इसी महीने स्पाइसजेट ने भी वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है, जिसमें पता चला है कि कंपनी को जनवरी से मार्च के महीने में 119 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है।

स्पाइसजेट एयरलाइन्स ( सौजन्य : ट्विटर )
मुंबई : देश की जानी मानी एयरलाइन स्पाइसजेट ने वित्त वर्ष 2023-24 में किए गए व्यवसाय की फाइनेंशियल रिपोर्ट जारी की है। ये रिपोर्ट साल 2023-24 में जनवरी से मार्च महीने में हुए कारोबार के नतीजों को लेकर आयी है। स्पाइसजेट द्वारा बताया गया है कि पिछले वित्त वर्ष में जनवरी से मार्च महीने की तिमाही में कंपनी के सिंगल प्रॉफिट में 6 गुना बढ़ोत्तरी हुई है और इस बढ़त के बाद ये बढ़कर 119 करोड़ रुपये हो गया है।
बजट एयरलाइन स्पाइसजेट का वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही का एकल मुनाफा छह गुना बढ़कर 119 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 16.85 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूची
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 20 प्रतिशत घटकर 1,719.37 करोड़ रुपये रह गयी, जो 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 2,144.85 करोड़ रुपये थी।
सम्बंधित ख़बरें
JP Morgan का बड़ा दावा: टैक्स सुधारों का ऐसा हो रहा है शेयर बाजार पर असर, जानिए क्यों डटे रहे भारतीय निवेशक
मिडिल-ईस्ट की जंग ने शेयर मार्केट में मचाई तबाही, 800 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 286 अंक फिसला
Share Market: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में मारी 427 अंकों की उछाल, 23,654 पर खुला निफ्टी
अमेरिका-ईरान डील की खबरों से झूम उठा Share Market, सेंसेक्स 76,029 के पार, निफ्टी ने भी मारी लंबी छलांग
वित्त वर्ष 2022-23 में हुआ घाटा
नियामकीय सूचना के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए एयरलाइन ने 409.43 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया, जबकि 2022-23 में उसे 1,503 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। दिसंबर तिमाही के लिए, स्पाइसजेट ने वित्त वर्ष 2022-23 के 106.82 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 301.45 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया।
शुद्ध मुनाफा 6 गुना बढ़ा
स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बयान में कहा, ‘‘हम वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा करते हैं, जिसमें पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में शुद्ध मुनाफा छह गुना बढ़कर 119 करोड़ रुपये हो गया। ये परिणाम परिचालन दक्षता बढ़ाने के हमारे अथक प्रयासों और कंपनी की किस्मत बदलने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।”
बाकी कंपनियों से पीछे है स्पाइसजेट
जुलाई के इस महीने में जहां बाकी कंपनियां वर्तमान में वित्त वर्ष 2024-25 के नतीजे जारी कर रही है, वहां स्पाइसजेट एयरलाइन ने अपनी तिमाही और चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए है। जिससे पता चलता है कि कंपनी ने अपने नतीजे जारी करने में काफी देर कर दी है। साथ ही कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि वे जल्द ही वित्त वर्ष 2024-25 को लेकर भी कंपनी के नतीजे जारी कर सकते है, जिसके लिए कंपनी बोर्ड मीटिंग की तारीख तय करके जल्द ही सूचना दे सकती है।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
Spicejets march quarter profit rises six fold to rs 119 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी दस्तावेजों में अब ‘क्षिप्रा’ नहीं, ‘शिप्रा’ लिखा जाएगा, CM के निर्देश पर बदलाव
Jul 03, 2026 | 04:49 PMनागपुर में फायर सेफ्टी नियमों की भारी अनदेखी, RTI में खुलासा, 2026 में भी कई व्यावसायिक भवनों में उल्लंघन
Jul 03, 2026 | 04:48 PM‘जहां-जहां हैं आलिया, वहां-वहां हैं गालियां’, सुनील पाल ने आलिया भट्ट और समय रैना पर साधा निशाना
Jul 03, 2026 | 04:47 PMकल रोहिणी नक्षत्र में होगा मंगल का रहस्यमयी प्रवेश, 25 जुलाई तक इन 4 राशियों पर बनेगा राजयोग का अद्भुत संयोग
Jul 03, 2026 | 04:47 PM5 लाख से कम में नई कार खरीदने का सुनहरा मौका, ये 4 Maruti कारें देती हैं जबरदस्त माइलेज
Jul 03, 2026 | 04:43 PMकल पेड़ गिरा, आज कोई मैनहोल में… बुजुर्ग की मौत पर हंसे भाजपा नेता अमित साटम, VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
Jul 03, 2026 | 04:41 PMइंदौर के परदेशीपुरा में नगर निगम का महा-ऐक्शन; 4 साल से खतरनाक घोषित 3 मंजिला जर्जर मकान जमींदोज
Jul 03, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














