- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update Todya 1 July Sensex Jumped By 177 Points Nifty Also Rise
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, 177 अंक चढ़ा सेंसेक्स; इन सेक्टर में बंपर उछाल
घरेलू शेयर बाजार में जुलाई महीने के पहले दिन हरियाली देखने को मिली, जहां सेंसेक्स हरे निशान पर खुलकर कारोबार करता हुआ दिखा।
- Written By: मनोज आर्या

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में आज मंगलवार, (1 जुलाई) को बढ़त देखने को मिल रही है। जहां सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 177.79 अंक चढ़कर 83,784.25 अंक पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 51.2 अंक की बढ़त के साथ 25,568.25 अंक पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी 63 अंक चढ़कर 57,375 पर खुला। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 9 पैसा मजबूत होकर 85.59 पर खुला। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाले तो आज ऑटो और रियल्टी सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। हालांकि, आज के शुरुआती सत्र में सबसे अच्छी बात ये दिखी की लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट रही।
सोमववार को FII रहे बिकवाल
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 831.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Share Market: हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 406 अंक, निफ्टी 24,100 के पार, जानिए आज के टॉप गेनर्स
बंगाल में सत्ता बदलते ही इन 5 कंपनियों की हो गई मौज, रॉकेट की रफ्तार से भागे शेयर, कोलकाता से है खास कनेक्शन
मिडिल ईस्ट में तनाव से सहमा Share Market, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी की भी हालत खराब
Share Market: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, बाजार को इलेक्शन रिजल्ट से भारी उम्मीद
अमेरिकी शेयर बाजार में बंपर उछाल
अमेरिका के शेयर बाजार में कल भारी बढ़त देखने को मिली। नैस्डैक 100 अंक और S&P 500 करीब आधा फीसदी उछलकर अपने ऑल टाइम हाई पर बंद हुए। वहीं, डाओ जोंस 275 अंकों की मजबूती के साथ लगातार तीसरे दिन बढ़त में रहा। डाओ फ्यूचर्स भी आज सुबह 50 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। वहीं, GIFT निफ्टी लगभग 50 अंक चढ़कर 25,650 के करीब पहुंच गया है, जो बाजार के लिए सकारात्मक संकेत है।
क्रेडिट कार्ड और LPG समेत आज से बदलेंगे ये 7 नियम, आपकी जेब पर सीधा असर
डिफेंस सेक्टर पर निवेशकों की नजर
सरकार ने घरेलू नेचुरल गैस की कीमतों में 7.4 प्रतिशत का इजाफा करते हुए 6.89 डॉलर प्रति यूनिट कर दिए हैं। इस बढ़ोतरी का फायदा ONGC और Oil India को मिलेगा, जबकि IGL, MGL और GAIL जैसी कंपनियों के मार्जिन पर दबाव आ सकता है। इसके साथ ही शिपबिल्डिंग सेक्टर को 44,000 करोड़ रुपये की डील मिलने की संभावना है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि रक्षा मंत्रालय की होने वाली अगली बैठक में 75,000 करोड़ रुपये से अधिक की डिफेंस डील को मंजूरी मिल सकती है।
Share market update todya 1 july sensex jumped by 177 points nifty also rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














