-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update Today 17th October Sensex Fall By 130 Points Nifty Decline
हफ्ते के आखिरी दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 130 अंकों की गिरावट; दबाव में IT स्टॉक्स
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले।

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Update Today: घरेलू शेयर मार्केट में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार, 17 अक्टूबर को गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार के लिए खुले। ट्रेडिंग के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 130.39 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,337.27 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 25.75 अंक या 0.10 प्रतिशत टूटकर 25,559.55 पर कारोबार कर रहा है।
सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाले तो आज शुक्रवार को मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप इंडेक्स में गिरावट बनी हुई है। जहां ये तीनों इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर की बात करें तो यह यहां 76 अंकों से ज्यादा की बढ़त दिख रही है। इस इंडेक्स में अपोलो टायर्स टॉप पर बना हुआ है। बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में भी आज गिरावट का दौरा जारी है। यह इंडेक्स 94.50 अंग गिरकर ट्रेड कर रहा है। जहां एक्सिस बैंक मामूली उछाल के साथ टॉप गेनर बना हुआ है।
आज के टॉप गेनर्स
- अडानी पोर्ट्स
- एशियन पेंट
- एक्सिस बैंक
- बजाज फाइनेंस
- बजाज फिनसर्व
आज के टॉप लूजर्स
- अल्ट्राटेक सीमेंट
- ट्रेंट
- टाइटन
- टेक महिंद्रा
- टीसीएस
रिकॉर्ड स्तर पर सोने-चांदी का भाव
बीते कारोबारी दिन गुरुवार के ब्रेकआउट सत्र में विदेशी और घरेलू दोनों ही संस्थागत निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। वहीं, सोना-चांदी की कीमतों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया, जबकि कच्चा तेल पांच महीने के निचले स्तर पर फिसल गया। बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, लेकिन आज हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को बाजार के लिए थोड़े मिले-जुले संकेत हैं। अमेरिकी फ्यूचर्स और गिफ्ट निफ्टी गिरावट पर थे।
गुरुवार को खरीदार रहें FIIs
कल के सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में मिलाकर करीब 6,500 करोड़ रुपये की तगड़ी खरीदारी की। वहीं, घरेलू फंड्स (DIIs) ने भी लगातार 37वें दिन बाजार में पैसा झोंका, और करीब 4,100 करोड़ रुपये के शेयर खरीदें। लगातार FII-DII सपोर्ट से बाजार का सेंटिमेंट और मजबूत हुआ है।
ये भी पढ़ें: नौकरी छोड़ने पर PF निकासी आसान, EPFO ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत; अब तुरंत निकाल सकेंगे 75% राशि
सम्बंधित ख़बरें
MIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Monsoon Business: बारिश के मौसम में कम बजट में शुरू करें ये 3 बिजनेस, होगी बंपर कमाई
Industrial Production Growth: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जून में 7.3 प्रतिशत तक मजबूत हुई
Income Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
पहली बार ₹1,30,000 के पार पहुंचा सोना
गुरुवार के दिन सोना पहली बार 1,30,000 रुपये के सत्र को पार कर गया, जबकि चांदी 1,68,000 रुपये के साथ नया ऑल-टाइम हाई को छुआ। इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड $4,390 और सिल्वर $53.5 के ऊपर पहुंचकर रिकॉर्ड बना चुकी हैं। सेफ-हेवन डिमांड और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से कीमती धातुओं में जोरदार तेजी बनी हुई है।
Share market update today 17th october sensex fall by 130 points nifty decline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMमुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
Jul 29, 2026 | 04:28 PMसिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
Jul 29, 2026 | 04:24 PMपिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
Jul 29, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














