- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update Today 16th September Sensex Rise 182 Points Nifty Also Rise
साप्ताहिक एक्सपायरी पर बाजार की मजबूत शुरुआत, 180 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेजी के संकेत
Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज मंगलवार को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले।
- Written By: मनोज आर्या

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार, 16 सितंबर, 2025 को तेजी के संकेत मिल रहे हैं। शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स 112.41 अंक या 0.14 प्रतिशत की उछाल के साथ 81,898.15 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 3.05 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 25,072.25 पर कोरबार कर रहा है।
सेक्टोर इंडेक्स पर नजर डाले तो स्मॉलकैप, मिडकैप और लॉर्जकैप में तेजी बना हुआ है। ये तीन इंडेक्स हरे निशान में मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटौ सेक्टर आज 485 अंक से अधिक चढ़कर 60,254 अंक पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग सेक्टर में भी 102 अंकों से अधिक की उछाल है। यहां कोटक बैंक टॉप पर कारोबार कर रहा है। एनर्जी सेक्टर में भी मजबूत स्थिति नजर आ रही है। मेटल सेक्टर में भी बढ़त बनी हुई है।
आज के टॉप गेनर्स
- महिंद्रा एंड महिंद्रा
- कोटक बैंक
- एक्सिस बैंक
- एल एंड टी
- अल्ट्रा सीमेंट
आज के टॉप लूजर्स
- एशियन पेंट
- टाइटन
- एचडीएफसी बैंक
- हिंदुस्तान यूनिलिवर
- एसबीआई
घरेलू मार्केट के लिए मजबूत संकेत
घरेलू शेयर मार्केट के लिए वैश्विक बाजारों से तो मजबूत संकेत हैं, लेकिन आठ दिनों की तेजी पर कल ब्रेक लगाने के बाद आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बाजार में थोड़ी हलचल रह सकती है। अमेरिकी बाजारों ने चीन के साथ ट्रेड डील की उम्मीदों और फेड की बैठक से पहले नए रिकॉर्ड बनाए हैं। वहीं, घरेलू मोर्चे पर संस्थागत निवेशकों की मिली-जुली भागीदारी और कमोडिटी बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, गिफ्ट निफ्टी 7 अंकों की मामूली गिरावट लेकर फ्लैट चल रहा था।
भारत पहुंची अमेरिकी डेलिगेशन
गौरतलब है कि भारत के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के लिए अमेरिकी डेलिगेशन की एक टीम सोमवार की रात नई दिल्ली पहुंची है, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करेगी। हालांकि, टैरिफ और ट्रेड डील पर कोई बातचीत नहीं होगी, जिससे बाजार पर इसका सीधा असर नहीं दिखेगा।
सम्बंधित ख़बरें
क्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ
मिडिल ईस्ट में तनाव से सहमा Share Market, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी की भी हालत खराब
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए सोने और चांदी का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, बाजार को इलेक्शन रिजल्ट से भारी उम्मीद
ये भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, खुदरा के बाद थोक महंगाई में भी उछाल; इन चीजों के बढ़े दाम
कमोडिटी मार्केट का हाल
आज सोने और चांदी ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। घरेलू बाजार में सोने ने 1,10,330 रुपये का तो चांदी ने 1,29,622 रुपये का ऑल टाइम हाई छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना $3720 प्रति औंस के पार चला गया है। कच्चा तेल भी 1% चढ़कर $67 के ऊपर कारोबार कर रहा है। बेस मेटल्स में भी तेजी जारी है, जिसमें कॉपर सवा साल की ऊंचाई पर और एल्युमीनियम व जिंक 6 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।
Share market update today 16th september sensex rise 182 points nifty also rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुजरात में महिला हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
May 05, 2026 | 05:26 PM1 दुल्हन और 9 दूल्हे! शादी के नाम पर ठगी, बीड में एक युवती ने 9 बार रचाया ब्याह, जाने कैसे हुआ खुलासा?
May 05, 2026 | 05:20 PMक्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ
May 05, 2026 | 05:20 PMदुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
May 05, 2026 | 05:19 PMदतिया में संभावित उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, एक दर्जन कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन
May 05, 2026 | 05:14 PMसोशल मीडिया से डरकर आया विदेशी युवक, भारत पहुंचते ही बदल गई सोच, बोला- असली इंडिया कुछ और है
May 05, 2026 | 05:13 PMआम तोड़ने चढ़ा युवक, पूरा पेड़ ही उखड़ गया! कैमरे में कैद हुआ मजेदार वीडियो वायरल
May 05, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













