-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Middle East War Scare Sensex Falls 1018 Points Nifty Slips 269 Points
Share Market: मिडिल ईस्ट जंग की से दलाल स्ट्रीट में हाहाकार, सेंसेक्स 1018 अंक नीचे, निफ्टी भी 269 अंक फिसला
- Written By: अक्षय साहू
Share Market Today: ईरान-इजरायल युद्ध के चलते भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार। सेंसेक्स 1,018 अंक टूटा, निफ्टी में भारी गिरावट। क्रूड ऑयल $116 के पार पहुंचने से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये।

शेयर बाजार में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Share Market Crash: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज भी हाहाकार मचा हुआ है। सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,018 अंक गिरकर 72,565 पर खुला, जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 269 अंक की गिरावट के साथ 22,549 पर खुला। इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता को और बढ़ा दिया है।
आरबीआई द्वारा बैंकों की विदेशी मुद्रा स्थिति सीमा को कड़ा करने के बाद रुपया 1.3% मजबूत होकर 93.59 प्रति अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम विदेशी निवेशकों के भरोसे को बढ़ाने और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने की दिशा में उठाया गया है।
एशियाई बाजारों में भारी गिरावट
एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 3.97% गिरा, जबकि टॉपिक्स 3.9% नीचे बंद हुआ। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5% से अधिक गिरा और कोस्डैक में 3.97% की गिरावट आई। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स भी कमजोर खुलने का संकेत दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Outlook: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?
Share Market: लौट आए विदेशी निवेशक! भारतीय बाजार में अचानक क्यों किया ₹4,670 करोड़ का निवेश?
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में बंपर तेजी, 700 अंक उछला सेंसेक्स: निफ्टी में रॉकेट की रफ्तार
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
अमेरिकी शेयर बाजारों में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 793.47 अंक गिरकर 45,166.64 पर, एसएंडपी 500 108.31 अंक गिरकर 6,368.85 पर और नैस्डैक कंपोजिट 459.72 अंक गिरकर 20,948.36 पर बंद हुआ। तकनीकी और बड़े टेक शेयर जैसे एनवीडिया, अमेज़न, मेटा और टेस्ला में भारी बिकवाली ने बाजार की सेंटीमेंट को और कमजोर कर दिया।
शेयर बाजार में गिरावट का कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-ईरान युद्ध का बढ़ता तनाव, यमन के हौथी विद्रोहियों की एंट्री और होर्मुज स्ट्रेट पर खतरे ने वैश्विक सप्लाई चेन और कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित किया है। ब्रेंट क्रूड की कीमत $116 के पार पहुंच गई है, जबकि WTI क्रूड $102 के करीब है। इससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI और कार्ड पेमेंट का तरीका! टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य; जानें अब कैसे होगा लेनदेन
जंग का घरेलू बाजार पर बुरा असर
भारतीय बाजार पहले से ही कमजोर स्थिति में है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी लगातार गिरावट के साथ बंद हुए थे। आज भी बाजार की शुरुआत कमजोर होने की संभावना है, जिससे निवेशकों में अस्थिरता बनी रहेगी।
Share market middle east war scare sensex falls 1018 points nifty slips 269 points
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में यूनिफॉर्म योजना में नहीं चलेगा घटिया कपड़ा! होगी लैब जांच, सीईओ ओमकार पवार का बड़ा फैसला
Jul 12, 2026 | 11:04 AMदतिया उपचुनाव: उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला, बोले- दतिया की सड़कों पर दिख गई भाजपा की गुटबाजी
Jul 12, 2026 | 11:02 AM3 साल की बैंक रिपोर्ट और CCTV फुटेज.. बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, 5 गवाहों के बयान दर्ज
Jul 12, 2026 | 10:57 AMमहाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
Jul 12, 2026 | 10:56 AMGold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 12, 2026 | 10:50 AMचंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 51 मामलों में जब्त 66 लाख रुपये से अधिक का गांजा, एमडी और हेरोइन नष्ट
Jul 12, 2026 | 10:48 AMदतिया उपचुनाव:नाराजगी के बीच BJP ने दिया एकजुटता का संदेश, मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की बैठक
Jul 12, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














