देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने दिया निवेशकों को झटका, एफडी पर घटायी ब्याज दर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सामान्य जनता और सीनियर सिटीजंस दोनों के लिए अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में कमी की है। एसबीआई ने सीनियर सिटीजंस की सभी अवधि की एफडी रेट में 0.20 प्रतिशत की कटौती की है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्लर्क मेन्स एग्जाम का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस पोस्ट पर सिलेक्टेड कैंडिडेट को 17,900 रुपये के बीच सैलरी मिल सकती है।
एसबीआई (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक के तौर पर पहचान बनाने वाले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, एसबीआई ने देश की आम जनता और सीनियर सिटीजंस दोनों के लिए अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती की है, जो 16 मई 2025 से लागू होने वाली है।

वेबसाइट के अनुसार, एसबीआई ने सभी टाइमलिमिट में एफडी की दरों में 20 बेसिक प्वाइंट यानी बीपीएस की कटौती की है। ताजा एफडी रेट में कटौती 15 अप्रैल, 2025 को पिछली एफडी रेट में कटौती से ठीक 1 महीने के बाद हुई है। सभी टाइमलिमिट में 20 बेसिक प्वाइंट की कटौती के बाद, एसबीआई 3 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए आम जनता के लिए 3.30 प्रतिशत और 6.70 प्रतिशत सालाना यानी स्पेशल एफडी के बिना के बीच एफडी इंटरेस्ट रेट प्रोवाइड करवाता है। इससे पहले, एसबीआई 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.5 प्रतिशत और 6.9 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रही थी।

अमृत ​​वृष्टि योजना में भी कटौती

एसबीआई ने अपनी स्पेशल एफडी स्कीम अमृत वृष्टि पर इंटरेस्ट रेट में भी 0.20 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार अमृत वृष्टि स्कीम की टाइमलिमिट 444 दिन है, जिसे आम जनता के लिए ब्याज दर 7.05 प्रतिशत से कम कर 6.85 प्रतिशत कर दिया गया है। रिकॉर्ड हाई से 10 प्रतिशत धड़ाम हुआ गोल्ड, एक्सपर्ट ने बताया और भी ज्यादा हो सकता है सस्ता

सीनियर सिटीजंस को लेकर ब्याज दरों में भी हुई कटौती

एसबीआई ने सीनियर सिटीजंस की सभी अवधि की एफडी रेट में 0.20 प्रतिशत की कटौती की है। अब एसबीआई 3 करोड़ रुपये से कम राशि वाली एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 3.80 प्रतिशत से लेकर 7.30 प्रतिशत सालाना यानी एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट समेत के बीच में इंटरेस्ट मिलेगा। इससे पहले बैंक सीनियर सिटीजंस को 4 प्रतिशत और सालाना 7.50 प्रतिशत एसबीआई वी केयर समेत के बीच में इंटरेस्ट दे रहा था। साथ ही सीनियर सिटीजंस को अमृत वृष्टि स्पेशल स्कीम के अंतर्गत अब 7.35 प्रतिशत इंटरेस्ट मिलेगा और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.45 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com