-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Gold Rate Decline 10 Percent From Record High
रिकॉर्ड हाई से 10 प्रतिशत धड़ाम हुआ गोल्ड, एक्सपर्ट ने बताया और भी ज्यादा हो सकता है सस्ता
- Written By: अपूर्वा नायक
सीजफायर समझौते के बाद भारत में गोल्ड रेट में कमी आयी है। साथ ही अलग-अलग ग्लोबल कारणों से भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में और ज्यादा कमी आ सकती है।

सोने की कीमत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: गोल्ड रेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। अक्षय तृतीया के त्योहार से पहले अपने रिकॉर्ड हाई यानी 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचने के बाद इंडियन मार्केट में गोल्ड का रेट गिरकर 92000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतें गिर गई है। अप्रैल में गोल्ड रेट 3,500 डॉलर प्रति औंस पहुंचा था। हालांकि अब ये नीचे गिरकर 3,140 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। ग्लोबल ट्रेड वॉर कम होने और सिक्योर इंवेस्टमेंट की डिमांड में कमी आने से गोल्ड में ये गिरावट देखने के लिए मिल रही है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड में अभी और गिरावट आ सकती है। इस साल गोल्ड में इंवेस्टमेंट को साल 2024 और साल 2025 में अब तक जैसा रिटर्न मिला है, वो आगे मिलने की उम्मीद नहीं है। साथ ही लंबे समय के लिए भी गोल्ड एक बेस्ट इंवेस्टमेंट मीडियम बन सकता है।
जल्द ही इतना हो सकता है गोल्ड रेट
ऑल बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन ने न्यूज चैनल को बयान दिया है कि इतिहास अपने आप को दोहराता है। गोल्ड रेट के इतिहास के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा है कि जब साल 2013 में गोल्ड रेट में बड़ी गिरावट आयी थी। सिंघल ने कहा है कि यदि साल 2013 जैसे हालात बनते है, तो गोल्ड रेट 3230 डॉलर प्रति औंस से टूटकर 1820 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है। ऐसी परिस्थिति में लोकल मार्केट में गोल्ड रेट घटकर 50,000 से 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह गए सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के मुरीद हैं PM मोदी, सिर्फ ब्याज से ही कमा डालते हैं लाखों रुपये; जानें क्या है योजना
8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
SIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Explainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
मुकेश अंबानी की तुर्किये को दो टूक, अब पाकिस्तान के साथी की होगी हालत खराब
इन कारणों से गिर सकता है सोने का दाम
1.भारत और पाकिस्तान में तनाव
12 मई 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच में सीजफायर के ऐलान के बाद से देश में टेंशन का माहौल बदल गया है। जिसके कारण इंवेस्टर्स ने गोल्ड जैसे सिक्योर इंवेस्टमेंट ऑप्शन से दूरी बनाना शुरू कर दिया है, जिसके कारण डिमांड में गिरावट आयी है और गोल्ड रेट कम हुआ है।
2. अमेरिका चीन के बीच सामान्य हालात
अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ कम करने पर सहमति बनने के कारण ग्लोबल ट्रेड टेंशन में कमी आयी है। जिससे इंवेस्टर्स ने रिस्क भरे असेट्स की ओर रुख किया है, जिससे गोल्ड रेट में गिरावट आयी हैं।
3. इंवेस्टर्स के द्वारा मुनाफावसूली
गोल्ड रेट अप्रैल 2025 में 1 लाख प्रति 10 ग्राम के पास पहुंच गया था। अब इंवेस्टर्स ने मुनाफावसूली भी शुरू कर दी थी, जिसके कारण बाजार में बिकवाली बढ़ रही है और सोने की कीमतें गिर रही हैं।
4. शेयर मार्केट में उछाल
दुनियाभर के शेयर मार्केट्स में तेजी आने के कारण इंवेस्टर्स ने गोल्ड से पैसा निकालकर शेयर मार्केट में इंवेस्टमेंट करना शुरू किया है, जिसके कारण गोल्ड की डिमांड में गिरावट आयी है और कीमतें भी घटी हैं।
Gold rate decline 10 percent from record high
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उद्धव ठाकरे ने खेला हिदुत्व का कार्ड! 5 जुलाई को दादर में करेंगे राम रक्षा विरोध प्रदर्शन, जानें पूरा प्लान
Jul 03, 2026 | 03:26 PMनागपुर में ट्रैफिक कांस्टेबल पर स्टंटबाजों का खूनी हमला, हॉर्न पर कार रोककर पीटा, CCTV से 14 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 03:24 PM1454 फीट की ऊंचाई पर रूसी कपल का हाई-वोल्टेज प्रपोजल, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़कर किया Kiss
Jul 03, 2026 | 03:22 PMगोंडिया: बिना सरकारी बजट के नवेगांव जलाशयकी 2 साल में बढ़ी 2.80 करोड़ लीटर क्षमता, ‘नवेगांव पैटर्न’ बना मिसाल
Jul 03, 2026 | 03:19 PMविटामिन B12 की कमी के 8 ऐसे लक्षण जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
Jul 03, 2026 | 03:16 PMअमरावती में MPSC छात्रों का आंदोलन, ऑनलाइन परीक्षा प्रस्ताव वापस लेने की मांग
Jul 03, 2026 | 03:11 PMHappy Birthday Harbhajan Singh: टेस्ट क्रिकेट से लेकर T20 के पिच तक, हरभजन ने कैसे किया फैंस के दिलों पर राज
Jul 03, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














