-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Rupee Down 17 Paise At 74 82 Per Dollar
रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.82 प्रति डॉलर पर
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
मुंबई: अगले वित्तवर्ष में उम्मीद से अधिक उधारी की पृष्ठभूमि में रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार अपने व्यय संबंधी जरुरतों को पूरा करने के लिए वित्तवर्ष 2022-23 में बाजार से करीब 11.6 लाख करोड़ का उधार जुटायेगी।
उनके इस बयान के बाद निवेशकों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर लिया। इसके अलावा सरकार ने कहा कि वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.9 प्रतिशत होगा और वर्ष 2022-23 में यह घाटा 6.4 प्रतिशत होगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.53 के स्तर पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान इसने 74.41 के ऊपरी स्तर और 74.87 के निचले स्तर को देखा। कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.82 (अस्थायी) पर बंद हुआ, पिछला बंद भाव 74.65 रुपये प्रति डॉलर था।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर मार्केट में भूचाल, 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स; एक झटके में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा
Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, लाल निशान में खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों का 2.3 लाख करोड़ स्वाहा
Bandhan Bank Share: बंधन बैंक के शेयरों में बड़ा भूचाल! 17% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानिए गिरावट की असली वजह
SBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 7% प्रीमियम पर लिस्ट, अलॉटमेंट बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट की राय
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 96.35 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.94 प्रतिशत घटकर 88.42 डॉलर प्रति बैरल रह गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को कुल 3,624.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 848.40 अंक की तेजी के साथ 58,862.57 अंक पर बंद हुआ। (एजेंसी)
Rupee down 17 paise at 74 82 per dollar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMहिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 04:49 PMChandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Jul 24, 2026 | 04:49 PMHonda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
Jul 24, 2026 | 04:46 PMExplainer: छात्रों को नया लॉलीपॉप या सच में पेपर लीक रोक सकता है नया विधेयक? जानें नए कानून में क्या है खास
Jul 24, 2026 | 04:44 PMअब आवारा कुत्तों के शरीर में लगेगी माइक्रोचिप, अहिल्यानगर के संगमनेर नगर परिषद में शुरू हुआ अनोखा मिशन
Jul 24, 2026 | 04:42 PMदमोह: गर्भवती महिला को समय नहीं मिली एंबुलेंस, शासन ने 108 सेवा की एजेंसी पर लगाया 2 लाख से अधिक जा जुर्माना
Jul 24, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














