-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Reliance Power Profit In 4th Quarter In Fy 2024 25
Reliance Power: अनिल अंबानी की इस कंपनी की लगी लॉटरी, चौथी तिमाही में दिखाया दम
- Written By: अपूर्वा नायक
धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। जिसमें ये पता चला है कि अनिल अंबानी के डूबते कारोबार के बीच में रिलायंस पावर ने प्रॉफिट हासिल किया है।

अनिल अंबानी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: एशिया के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे भाई को पिछले काफी दिनों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। अनिल अंबानी पिछले कई सालों से हजारों रुपये के कर्ज, निलाम होते बिजनेस और डूबती कंपनियों के कारण परेशानी में थे। लेकिन जब से अनिल अंबानी के बेटों ने ये बिजनेस संभाला है, तब से अनिल अंबानी और उनके बिजनेस ग्रुप दिन बदलते हुए नजर आ रहे हैं।
अब ऐसा कहा जा रहा है कि अनिल अंबानी के अच्छे दिन अब दूर नहीं है। फिलहाल जो खबर आ रही है उससे अनिल अंबानी की जान में जान वापस आयी है और उन्हें राहत की सांस मिली है। असल में, अनिल अंबानी के सबसे मनपसंद कंपनियों में से एक रिलायंस पावर की रेल दोबारा प्रॉफिट की पटरी पर लौटती हुई नजर आ रही है। इन कंपनियों को भारी नुकसान के बाद अब प्रॉफिट हासिल हुआ है। साथ ही खर्च में कटौती भी देखने के लिए मिल रही है। हाल ही में रिलायंस पावर ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं।
चौथी तिमाही में हुआ जबरदस्त फायदा
अनिल अंबानी की पावर सेक्टर की कंपनी रिलायंस पावर को वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी से मार्च तिमाही में 126 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। साथ ही वित्त 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी को 397.26 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। रिलायंस पावर ने शुक्रवार को कहा था कि चौथी तिमाही में उसकी टोटल इनकम 2,066 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 2,193.85 करोड़ रुपये थी। साथ ही कंपनी के खर्च में भी गिरावट देखने के लिए मिली है, जो कि कंपनी की हेल्थ के लिहाज से काफी अच्छा इशारा हैं। चौथी तिमाही में कंपनी का टोटल एक्सपेंस 1,998.49 करोड़ रुपये रह गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,615.15 करोड़ रुपये था।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC New Website: आज लॉन्च हो सकती है रेलवे की नई वेबसाइट, तत्काल बुकिंग की झंझट खत्म; जानें क्या कुछ बदलेगा
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Share Market: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, 377 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24,214 के पार
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
अनिल अंबानी के लिए बेहद खास रहा ये साल
अगर बात पूरे वित्त वर्ष की करी जाएं तो अनिल अंबानी के लिए ये साल बेहद स्पेशल रहा है। इस पूरी तिमाही में कंपनी को जबरदस्त प्रॉफिट हुआ है। कंपनी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान कंपनी का इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफिट 2,947.83 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2023-24 में कंपनी को 2,068.38 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। कंपनी ने 12 महीनों में मैच्योर रिपेमेंट समेत 5,338 करोड़ रुपये का लोन चुकाया है। रिलायंस पावर का लोन एवं इक्विटी रेश्यो पिछले वित्त वर्ष में घटकर 0.88 हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 1.61 था।
Share Market: क्या सोमवार को बंद रहेगा शेयर मार्केट, जानें किस दिन रहेगी छुट्टी
कंपनी के शेयर में आया उछाल
शुक्रवार को रिलायंस पावर के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को रिलायंस पावर का शेयर तकरीबन 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38.65 रुपये पर बंद हुआ। ट्रेड सेशन के दौरान कंपनी का शेयर 38.85 रुपये के साथ दिन के हाई पर भी पहुंच गया था। वैसे कंपनी का शेयर 10 अक्टूबर 2024 को 54.25 रुपये के साथ 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया था। ऐसे में कंपनी का शेयर मौजूदा समय में अपने पीक से 28.38 प्रतिशत गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।
Reliance power profit in 4th quarter in fy 2024 25
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fridge Storage: फ्रिज में रखते ही क्यों सूख जाते हैं नींबू? जानिए वो आसान ट्रिक, जिससे हफ्तों तक रहेंगे रसीले
Jul 15, 2026 | 09:27 PMमहाराष्ट्र को कौशल संपन्न बनाने की तैयारी, स्किल फर्स्ट पैटर्न के जरिए प्रशिक्षण, उद्योग और रोजगार को मिला मंच
Jul 15, 2026 | 09:25 PM‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर JPC की लखनऊ बैठक संपन्न, विशेषज्ञों और शिक्षाविदों से समिति ने मांगे अहम सुझाव
Jul 15, 2026 | 09:20 PMBihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने पकड़े दो संदिग्ध, व्हाट्सएप चैट और विदेशी नंबरों से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
Jul 15, 2026 | 09:19 PMअफगानिस्तान के बाद इराक से भी निकलेगी US आर्मी…30 सितंबर तक छोड़ेगी बगदाद, ट्रंप ने अचानक क्यों लिया फैसला?
Jul 15, 2026 | 09:16 PM24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza, टर्बो इंजन, नए फीचर्स और दमदार लुक से बढ़ाएगी SUV सेगमेंट की टेंशन
Jul 15, 2026 | 09:10 PMकर्जमाफी पर सीएम फडणवीस का सम्मान, रवींद्र चव्हाण बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार
Jul 15, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM














