-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Rbi Mpc To Announce Result On Repo Rate Loan Emi Will Decrease Or Increase
आपकी लोन EMI बढ़ेगी या घटेगी! कहीं रेपो रेट बढ़ाकर RBI त्योहार न कर दे फीका, आज फैसला
- Written By: राहुल गोस्वामी
आज यानी 9 अक्टूबर को RBI की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में खत्म होगी। इस बैठक के फैसले की जानकारी गवर्नर शक्तिकांत आज अब से कुछ देर बाद देंगे।

आपकी लोन EMI बढ़ेगी या घटेगी!
नई दिल्ली: आज यानी 9 अक्टूबर को RBI की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में खत्म होगी। इस बैठक के फैसले की जानकारी गवर्नर शक्तिकांत आज अब से कुछ देर बाद देंगे। इस समिति में तीन नए बाहरी सदस्यों, राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार की नियुक्ति के बाद यह पहली बैठक रही है।
क्या ब्याज दरों में होगी कटौती
विशेषज्ञों की मानें तो RBI की इस द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में प्रमुख ब्याज दर रेपो में कटौती की संभावना नहीं है। ऐसा भी कहना है कि खुदरा मुद्रास्फीति अब भी चिंता का विषय बनी हुई है, तथा पश्चिम एशिया संकट के और बिगड़ने की संभावना है, जिसका असर कच्चे तेल और जिंस कीमतों पर पड़ेगा। इस महीने की शुरुआत में सरकार ने RBI की दर-निर्धारण समिति – मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का पुनर्गठन किया। इसमें तीन नए नियुक्त बाहरी सदस्यों के साथ पुनर्गठित समिति सोमवार को अपनी पहली बैठक शुरू की थी।
यहां पढ़ें – कोलकाता कांड- आज देशभर में डॉक्टर्स की भूख हड़ताल, मुश्किल में ममता बनर्जी, क्या देना होगा ‘इस्तीफा’
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
RBI में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती, मिलेगा 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड; बिना परीक्षा ऐसे करें आवेदन
पासवर्ड और ओटीपी के बिना कैसे सुरक्षित होंगे बैंक खाते? ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए आ रही है नई टेक्नोलॉजी
देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, ₹72,00,000 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; आम आदमी पर क्या असर?
वहीं आज MPC के चेयरमैन RBI गवर्नर शक्तिकान्त दास इस बैठक के नतीजों की घोषणा करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी, 2023 से रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर यथावत रखा है। विशेषज्ञों का मानना है कि दिसंबर में ही इसमें कुछ ढील की गुंजाइश है। सरकार ने केंद्रीय बैंक को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति चार प्रतिशत (दो प्रतिशत ऊपर या नीचे) पर बनी रहे।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व का अनुसरण नहीं
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देखें तो, विशेषज्ञों का मानना है कि RBI संभवतः अमेरिकी फेडरल रिजर्व का अनुसरण नहीं करेगा, जिसने बेंचमार्क दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की है। आरबीआई कुछ अन्य विकसित देशों के केंद्रीय बैंकों का भी अनुसरण नहीं करेगा, जिन्होंने ब्याज दरों में कमी की है।
यहां पढ़ें – नेशनल कांफ्रेंस ने सरकार बनते ही की पूर्ण राज्य की बात
इसका कारण यह माना जा रहा है कि सितंबर और अक्टूबर में मुद्रास्फीति 5% से ऊपर रहेगी और मौजूदा कम मुद्रास्फीति आधार प्रभाव के कारण है। इसके अलावा, मुख्य मुद्रास्फीति धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसके अलावा, हाल ही में ईरान-इजराइल संघर्ष और भी गहरा सकता है, और यहां अनिश्चितता है।ऐसे में, नए सदस्यों के लिए भी यथास्थिति सबसे संभावित विकल्प है।
मुद्रास्फीति के पूर्वानुमान को 0.1-0.2 % तक कर सकते हैं कम
हालांकि मुद्रास्फीति के पूर्वानुमान को 0.1-0.2 % तक कम किया जा सकता है और सकल घरेलू उत्पाद (GDP) अनुमान में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। केंद्रीय बैंक ने पिछली बार फरवरी, 2023 में रेपो दर को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत किया था और तब से, उसने दर को उसी स्तर पर बनाए रखा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि MPC के अनुमान से कम रहने और दूसरी तिमाही में खुदरा मुद्रास्फीति के कम रहने के अनुमान को देखते हुए यह कहना है कि अक्टूबर, 2024 की नीतिगत समीक्षा में रुख को बदलकर ‘तटस्थ’ करना उचित हो सकता है। इसके बाद रेपो दर में दिसंबर, 2024 और फरवरी, 2025 में 0.25 % की कटौती हो सकती है। वहीं रियल एस्टेट उद्योग और डेवलपर समुदाय के साथ घर खरीदार ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन केंद्रीय बैंक संभवत: लगातार दसवीं बार ब्याज दरों को इस बार भी यथावत ही रखेगा। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Rbi mpc to announce result on repo rate loan emi will decrease or increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला, बोले- दतिया की सड़कों पर दिख गई भाजपा की गुटबाजी
Jul 12, 2026 | 11:02 AM3 साल की बैंक रिपोर्ट और CCTV फुटेज.. बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, 5 गवाहों के बयान दर्ज
Jul 12, 2026 | 10:57 AMमहाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
Jul 12, 2026 | 10:56 AMGold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 12, 2026 | 10:50 AMचंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 51 मामलों में जब्त 66 लाख रुपये से अधिक का गांजा, एमडी और हेरोइन नष्ट
Jul 12, 2026 | 10:48 AMदतिया उपचुनाव:नाराजगी के बीच BJP ने दिया एकजुटता का संदेश, मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की बैठक
Jul 12, 2026 | 10:46 AMShare Market Outlook: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?
Jul 12, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














