-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Kolkata Rg Kar Case Nationwide Hunger Strike Of Doctors Will Mamata Banerjee Resign
कोलकाता कांड- आज देशभर में डॉक्टर्स की भूख हड़ताल, मुश्किल में ममता बनर्जी, क्या देना होगा ‘इस्तीफा’
- Written By: राहुल गोस्वामी
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या मामले में डॉक्टरों ने आज देशव्यापी भूख हड़ताल की घोषणा भी की है।इन सभी घटनाओं से ऐसा माना जा रहा है कि अपने राजनीतिक सफ़र में पहली बार ममता बनर्जी इतने दबाव में दिखीं हैं।

आज देशभर में डॉक्टर्स की भूख हड़ताल, मुश्किल में ममता बनर्जी
कोलकाता: पश्चीम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या मामले में डॉक्टरों का प्रदर्शन अब भी जारी है। वहीं ट्रेनी चिकित्सकों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने आज देशव्यापी भूख हड़ताल की घोषणा भी की है। इस हड़लात से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो सकती है और अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को परेशानियों का आज सामना करना पड़ सकता है।
आज से भूख हड़ताल
बता दें कि, इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए, ‘फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन’ (FAIMA) ने बीते सोमवार को देशव्यापी भूख हड़ताल की घोषणा की है। चिकित्सकों के संघ ने आज एक बैठक की और घोषणा की कि भूख हड़ताल आज यानी बुधवार से शुरू होगी।
यहां पढ़ें – नेशनल कांफ्रेंस ने सरकार बनते ही की पूर्ण राज्य की बात, उमर अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान
सम्बंधित ख़बरें
सीबीआई आरजी कर मामले में कोलकाता पुलिस की केस डायरी प्रस्तुत करे, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दिए निर्देश
आरजी कर केस: कलकत्ता हाई कोर्ट ने मांगी केस डायरी, आज मामले पर सुनवाई
कोलकाता केस : सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, आरोपी संजय रॉय पर आरोप तय
आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला : जूनियर डॉक्टर कर रहे सभी आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग
50 डॉक्टरों का इस्तीफा
जानकारी दें कि इस मामला में न्याय एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग कर रहे आंदोलनरत जुनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन लगातार जारी है। वहीं बीते मंगलवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम से कम 50 चिकित्सकों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इन चिकित्सकों ने दुष्कर्म एवं हत्याकांड की शिकार प्रशिक्षु ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की मांग को लेकर बीते 5 अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठे चिकित्सकों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए यह कदम उठाया है। इस घटनाक्रम के तुरंत बाद, पश्चिम बंगाल के अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों के वरिष्ठ डॉक्टरों के एक वर्ग ने कहा कि वे भी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए इस्तीफा दे सकते हैं।
वहीं इस मामले में ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की मांग को लेकर ‘आमरण अनशन’ पर बैठे अपने सहकर्मियों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए आंदोलनरत जुनियर डॉक्टरों ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ मिलकर बीते मंगलवार को दो रैलियां निकालीं। सरकारी एवं निजी दोनों ही मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों के वरिष्ठ डॉक्टरों अपने डॉक्टरों के समर्थन में रैलियों में शामिल हुए। एक रैली कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से, जबकि दूसरी एसएसकेएम अस्पताल से हुई।
यहां पढ़ें – कोलकाता रेप मर्डर केस में डॉक्टर्स करेंगे आज देशव्यापी हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
जानकारी दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टास्क फोर्स से एक रिपोर्ट मांगी थी। जो डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर आधारित है। दरअसल कोर्ट ने सुरक्षा उपायों पर कार्रवाई योजना विकसित करने के लिए इस फोर्स का गठन किया था। इस टास्क फोर्स को यह सुनिश्चित करना था कि स्वास्थ्य संस्थानों में काम करने वाले डॉक्टरों, इंटर्न्स और अन्य स्टाफ के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण हो।
ममता ‘सरकार’ से सवाल
तब सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार से अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, शौचालयों के निर्माण और बायोमेट्रिक सिस्टम लगाने में हुई तथकथित देरी पर भी अनेकों सवाल उठाए थे। हालांकि सरकार की तरफ से कहा गया था कि बाढ़ के कारण कुछ देरी हुई है लेकिन आगामी 15 अक्टूबर तक यह काम पूरा हो जाएगा।
क्या करेंगी ममता
इन सभी घटनाओं से ऐसा माना जा रहा है कि अपने राजनीतिक सफ़र में पहली बार ममता बनर्जी इतने दबाव में दिखीं हैं। इस मुद्दे की वजह से ममता बनर्जी विपक्षियों के साथ ही अपनों के भी सवालों के घेरे में हैं। हालांकि बीते 12 सितंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहली बार इस्तीफे की पेशकश की थी। तब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी डॉक्टरों का विरोध जारी रहने पर ममता ने कहा था कि मैं लोगों के हित में यह कदम उठाने को तैयार हूं। फिलहाल यह मामला और भी बीगड़ गया है और ममता बनर्जी की कही ये बात कहीं सच ही न हो जाए।
Kolkata rg kar case nationwide hunger strike of doctors will mamata banerjee resign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














