अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात

Ask YouTube Feature: आपके पास घंटों लंबे YouTube वीडियो देखने का टाइम नहीं है लेकिन फिर भी आप कोई जरूरी जानकारी मिस नहीं करना चाहते तो इन सब बातों में अब आपको AI की मदद मिलने वाली है।
YouTube video Google Gemini will tell you every essential Ask YouTube Feature
Ask YouTube Feature (Source. Freepik)
Published on
Updated on

Google Gemini AI Ask YouTube Feature: आप भी बहुत बिजी रहते है और आपके पास घंटों लंबे YouTube वीडियो देखने का टाइम नहीं है लेकिन फिर भी आप कोई जरूरी जानकारी मिस नहीं करना चाहते तो इन सब बातों में अब आपको AI की मदद मिलने वाली है। बता दें कि Google का AI असिस्टेंट Gemini अब आपके लिए वीडियो देखकर उसका पूरा सार बता सकता है। इस नए खास फीचर को उन लोगों के लिए लाया गया है जो बेहद उपयोगी साबित हो सकता है जो पढ़ाई, ऑफिस या बिजी शेड्यूल की वजह से लंबे वीडियो नहीं देख सकते। जिसमें अब AI खुद वीडियो समझेगा और आपको सिर्फ जरूरी जानकारी देगा।

आखिर कैसे काम करता है Ask YouTube फीचर?

Google का नया फीचर जो YouTube में Ask नाम से इंटीग्रेट किया है। इस फीचर में YouTube पर वीडियो देखते समय अब Like और Share के साथ Ask का विकल्प भी देखने को मिलेगा। जिसमें इस फीचर पर क्लिक करते ही Gemini एक्टिव हो जाएगा और यूजर उससे वीडियो से जुड़े सवाल पूछ सकता है। इस नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए Google अकाउंट से साइन-इन करना जरूरी होगा। वहीं अगर आपने लॉगिन नहीं किया है तो Ask का ऑप्शन आपको नजर नहीं आएगा। इसके अलावा यूजर सीधे YouTube वीडियो का लिंक Gemini को भेजकर भी उससे सवाल पूछ सकता है। जो वीडियो का सार निकाल कर काम को आसान कर देंगा।

लंबे वीडियो की पलक झपकते बना देगा Summary

Google के फीचर से Gemini कुछ ही सेकंड में लंबे वीडियो की समरी तैयार कर सकता है। इसमें सिर्फ समरी ही नहीं AI वीडियो का टाइमस्टैंप भी देता है। जिससे साफ पता चलेगा की कौन-से मिनट पर किस टॉपिक की बात की जा रही है। वहीं इस तरह से यूजर्स पूरा वीडियो देखे बिना अपना काम कर सकते है। ऐसे में अगर आपने आधा वीडियो देखा है तो बाकी हिस्से की Summary भी Gemini तैयार कर सकता है।

आपके हर सवाल का देगा जवाब

इस फीचर की मदद से Gemini सिर्फ Summary तक सीमित नहीं रहेगा। आप AI से वीडियो से जुड़े कोई भी सवाल पूछ सकते हैं, जिसके बारे में आपको पूरी जानकारी मिलेगी। उदाहरण के लिए आपको किसी 40 मिनट के वीडियो में सिर्फ एक खास जानकारी चाहिए तो अब पूरा वीडियो देखने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि Gemini सीधे उस हिस्से तक आपको पहुंचा देगा जहां आपकी पसंद का टॉपिक बताया जा रहा है। वहीं इस नए फीचर को लेकर टेक एक्सपर्ट्स बताते है कि यह कंटेंट देखने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। जो स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स और प्रोफेशनल्स के लिए फायदेमंद होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com