- Hindi News »
- Business »
- Rbi Governor Shaktikanta Das Warning To Nbfc
NBFC को आरबीआई गवर्नर ने दी चेतावनी, गलत काम करने पर होगी कड़ी कारवाई
आरबीआई गवर्नर दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए कड़े शब्दों में ऐसी एनबीएफसी से ईमानदार, निष्पक्ष रहने और टिकाऊ व्यवहार का पालन करने की बात कही है। दास ने कहा, ‘‘ यह महत्वपूर्ण है कि एमएफआई यानी सूक्ष्म वित्त संस्थान और एचएफसी यानी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों समेत एनबीएफसी स्थायी बिजनेस गोल्स का पालन करें।
- Written By: अपूर्वा नायक

शक्तिकांत दास (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों यानी एनबीएफसी को वॉर्निंग दी है। दास ने जानकारी देते हुए बताया है कि कुछ एनबीएफसी ऐसी है, जो कारोबार में तेजी लाने के लिए गलत और अस्थिर तरीके अपना रही है।
आरबीआई गवर्नर दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए कड़े शब्दों में ऐसी एनबीएफसी से ईमानदार, निष्पक्ष रहने और टिकाऊ व्यवहार का पालन करने की बात कही है। दास ने कहा, ‘‘ यह महत्वपूर्ण है कि एमएफआई यानी सूक्ष्म वित्त संस्थान और एचएफसी यानी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों समेत एनबीएफसी स्थायी बिजनेस गोल्स का पालन करें। साथ ही ऐसी संस्थाओं को ‘‘अनुपालन सर्वप्रथम” की संस्कृति अपनाने, एक मजबूत रिस्क मैनेजमेंट ढांचा अपनाने, निष्पक्ष व्यवहार संहिता का कड़ाई से पालन करने और ग्राहकों की शिकायतों पर ईमानदारी से गौर करने की सलाह दी गई है।”
कारवाई करने में नहीं होगी देरी
उन्होंने एनबीएफसी को चेतावनी देते हुए कहा है कि, ‘‘ रिजर्व बैंक इन क्षेत्रों पर करीबी नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई करने में देरी नहीं करेगा।” दास ने यह भी कहा कि आरबीआई चाहता है कि एनबीएफसी स्वयं इन सभी चीजों में सुधार करें।
सम्बंधित ख़बरें
Instant Loan का चक्कर पड़ सकता हैं भारी, Cyber Dost ने जारी की 10 Fake Loan Apps की लिस्ट
मुंबई के Sarvodaya Cooperative Bank पर आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, 98% जमाकर्ताओं की रकम सुरक्षित
Bank Holidays May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार! 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
RBI Grade B Recruitment 2026: 60 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
ये भी पढ़ें :- मुद्रास्फीति की चिंता के बीच बोले RBI गवर्नर – सख्ती से लगानी होगी लगाम, नहीं तो होगी मुश्किल
आक्रामक रूप से बढ़त
उन्होंने कहा कि एनबीएफसी क्षेत्र ने पिछले कुछ वर्षों में ‘‘प्रभावशाली बढ़त” दर्ज की है और ऐसे ऋणदाताओं ने फाइनेंशियल समावेश के नीतिगत उद्देश्य में मदद की है। हालांकि, उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ एनबीएफसी टिकाऊ व्यावसायिक व्यवहार और रिस्क मैनेजमेंट ढांचे का निर्माण किए बिना आक्रामक रूप से बढ़त की राह पर आगे बढ़ रही हैं।
विशुद्ध रूप से लक्ष्य-आधारित
गवर्नर ने कहा, ‘‘किसी भी कीमत पर बढ़त” का अविवेकपूर्ण दृष्टिकोण उनके स्वयं के लिए प्रतिकूल होगा। उन्होंने संस्थाओं से अपने कर्मचारियों के लिए पारिश्रमिक प्रथाओं, परिवर्तनीय वेतन और प्रोत्साहन संरचनाओं की समीक्षा करने को भी कहा, क्योंकि उनका मानना है कि इनमें से कुछ विशुद्ध रूप से लक्ष्य-आधारित प्रतीत होते हैं। इनके परिणामस्वरूप प्रतिकूल कार्य संस्कृति तथा खराब ग्राहक सेवा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दास ने बैंकों और एनबीएफसी से कहा कि वे इन क्षेत्रों में अपने व्यक्तिगत ऋणों के आकार और गुणवत्ता दोनों के संदर्भ में सावधानीपूर्वक आकलन करें तथा कर्ज की कड़ी निगरानी करें।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rbi governor shaktikanta das warning to nbfc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर जिला जेल में लगी आग, बारात के पटाखों से हादसे की आशंका, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं
May 14, 2026 | 07:48 AM14 मई का इतिहास: भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया
May 14, 2026 | 07:38 AMGuru Pradosh Vrat: गुरु प्रदोष आज, शिव तांडव स्तोत्र का करें पाठ, हर संकट से मिलेगा छुटकारा
May 14, 2026 | 07:36 AMMaharashtra ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े संदिग्धों पर 40 ठिकानों पर छापेमारी
May 14, 2026 | 07:36 AMनासिक मनपा की मई महासभा 20 मई को ऑनलाइन, 5 अहम प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर होगी चर्चा
May 14, 2026 | 07:33 AMMP में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू: 4 दिन तक लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार
May 14, 2026 | 07:21 AMबंगाल में बुलडोजर एक्शन! तिलजला से हुई शुरुआत, मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने दिया अल्टीमेटम, कहा- कोई बचेगा नहीं
May 14, 2026 | 07:20 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














