नासिक मनपा की मई महासभा 20 मई को ऑनलाइन, 5 अहम प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर होगी चर्चा

Nashik Kumbh Mela News: नासिक मनपा की महासभा 20 मई को ऑनलाइन होगी। इसमें सिंहस्थ कुंभ मेला 2026 बुनियादी ढांचे और वृक्ष प्राधिकरण समिति नियुक्तियों सहित 5 मुख्य प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
Nashik NMC to hold its general body meeting online on May 20. Key discussions include Kumbh Mela 2026 infrastructure, land leases, and tree committee appointments.
नासिक महानगरपालिका (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Nashik Municipal Corporation Online Sabha: नासिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के नागरिकों और सरकारी संस्थाओं से डिजिटल माध्यमों का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील के बाद नासिक महानगरपालिका ने भी अपनी मासिक सर्वसाधारण सभा ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत मई माह की महासभा मंगलवार, 20 मई को दोपहर 3 बजे ऑनलाइन ऐप और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

महापौर हिमगौरी आडके आहेर की अध्यक्षता में होने वाली इस महासभा में 5 महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, नियमानुसार प्राप्त होने वाले अतिरिक्त विषयों पर भी विचार किया जाएगा महासभा के एजेंडे में 20 फरवरी को हुई सभा की कार्यवाही की पुष्टि, महाराष्ट्र शहरी क्षेत्र वृक्ष संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम, 1975 के अंतर्गत वृक्ष प्राधिकरण समिति के सदस्यों की नियुक्ति तथा मनपा की स्वामित्व वाली भूमि विभिन्न संस्थाओं को लीज पर देने से संबंधित प्रस्ताव शामिल हैं।

5 महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

इसी क्रम में नासिक रोड विभाग के देवलाली सर्वे क्रमांक 7/94 स्थित मनपा की संपत्ति नागरिक अभिनव वाचनालय संस्था को लीज पर देने का प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही सिंहस्थ कुंभ मेला प्राधिकरण के वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बुनियादी ढांचा आराखड़े के तहत नए विद्युत उपकेंद्र के लिए नाशिक विकास आराखड़े के अनुसार भूमि उपलब्ध कराने पर भी निर्णय लिया जाएगा।

नासिक मनपा सचिवालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एजेंडा से संबंधित सभी दस्तावेज नगर सचिव कार्यालय में अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। मनपा सूत्रों के अनुसार, ऑनलाइन माध्यम से सभा आयोजित करने का निर्णय समय की बचत, दस्तावेजों के डिजिटल प्रस्तुतीकरण और सदस्यों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com