Bank Holidays May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार! 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays List: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, मई 2026 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक छुट्टी के अलावा कई त्योहार और जयंती भी शामिल हैं।
bank holiday in may 2026
डिजाइन फोटो, (नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Bank Holidays List Of May 2026: अप्रैल का महीना खत्म होते ही हम सभी मई में प्रवेश करने जा रहे हैं। हालांकि, हर बार नया महीना कई बदलावों के साथ आता है। महीने के शुरुआत में लोग कई कामों को निपटाना चाहते हैं। अगर आप भी मई महीने में बैंकों से संबंधित कोई काम की योजना बना रखें हैं, तो यह खबर बिलकुल आपके लिए ही है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, मई 2026 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक छुट्टी के अलावा कई त्योहार और जयंती भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आपने पहले से प्लानिंग नहीं की, तो आपके जरूरी काम अटक सकते हैं। खास बात यह है कि कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी, जबकि कुछ केवल चुनिंदा राज्यों में ही रहेंगी।

मई में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार मई 2026 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की छुट्टी की तारीख की बात करें तो यह  1, 3, 9, 10, 16, 17, 23, 24, 26, 27, 28 और 31 मई है, जिस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, यह ये सभी छुट्टी संपूर्ण भारत में नहीं लागू होंगी। अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और जयंती के अनुसार बैंक बंद रहेंगे। मई महीने में बैंक जाने से पहले आप अपने राज्य में बैंकों की छुट्टी की लिस्ट अवश्य चेक कर लें।

डिजिटल बैंकिंग से मिलेगी राहत

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, लोन प्रक्रिया या कैश से संबंधित काम करना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही प्लानिंग बना लें। वहीं, भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम सेवाएं 24/7 चालू रहेंगी। आप घर बैठे ही फंड ट्रांसफर (NEFT/RTGS/IMPS) और अन्य जरूरी लेनदेन आसानी से कर सकते हैं।

SBI कार्ड ग्राहकों को लगेगा झटका

अगर आप एसबीआई (SBI) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो 1 मई से आपकी जेब ढीली हो सकती है। बैंक लेट पेमेंट फीस यानी देरी से भुगतान करने पर लगने वाले जुर्माने में बदलाव करने जा रहा है। अब छोटे बकाये पर भी भारी चार्ज देना पड़ सकता है। इसके अलावा, कुछ कार्ड्स पर सालाना फीस माफी की शर्तों को भी कड़ा कर दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com