- Hindi News »
- Business »
- Rbi Governor Shaktikanta Das Statement On Inflation
मुद्रास्फीति की चिंता के बीच बोले RBI गवर्नर – सख्ती से लगानी होगी लगाम, नहीं तो होगी मुश्किल
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद इस बात पर जोर दिया है कि सेंट्रल बैंक को कीमतों की स्थिति पर कड़ी नजर रखने के लिए कड़े कदम उठाने होगें।
- Written By: अपूर्वा नायक

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मौद्रिक नीति समिति बैठक का आयोजन किया था, जिसमें खुदरा मुद्रास्फीति की विषय भी चर्चा में रहा है। आरबीआई ने देश की रिटेल मुद्रास्फीति के अपने अनुमान को स्थिर रखा है। इसकी दर को पिछली बार की तरह 4.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद बुधवार को इस बात पर जोर दिया है कि सेंट्रल बैंक को कीमतों की स्थिति पर कड़ी नजर रखने के लिए कड़े कदम उठाने होगें। जिसके लिए मुद्रास्फीति पर सख्ती से लगाम लगानी होगी, नहीं तो इसमें फिर से बढ़त देखी जा सकती है।
मुद्रास्फीति इतने प्रतिशत रहने का अनुमान
गवर्नर ने यह भी कहा कि लचीले मुद्रास्फीति लक्ष्य यानी एफआईटी ढांचे को 2016 में लागू किए जाने के बाद से आठ वर्ष पूरे हो गए हैं और यह भारत में 21वीं सदी का एक प्रमुख संरचनात्मक सुधार है। केंद्रीय बैंक ने एफआईटी के तहत यह सुनिश्चित किया है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई आधारित खुदरा मुद्रास्फीति 2 प्रतिशत घट-बढ़ के साथ 4 प्रतिशत पर बनी रहे।
सम्बंधित ख़बरें
RBI Grade B Recruitment 2026: 60 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
नागपुर नागरिक सहकारी बैंक का विस्तार, मेहकर शाखा शुरू; विलय के बाद बैंकिंग सेवाओं को नई मजबूती
बैंक फ्रॉड हुआ तो घबराएं नहीं! RBI ला रहा है मुआवजे का नया नियम, अब ग्राहकों को वापस मिलेगा डूबा हुआ पैसा
आज से 4 दिन बैंक बंद, SBI ने देर रात नोटिस जारी कर खाताधारकों को किया सतर्क
ये भी पढ़ें :- आम जनता को मिला खास तोहफा, इस फेस्टिव सीजन यूपीआई पेमेंट का बढ़ा दायरा
सितंबर में महंगाई दर में बढ़त
आरबीआई ने 2024-25 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के अपने अनुमान को 4.5 प्रतिशत पर कायम रखा है। महंगाई दर के दूसरी तिमाही में 4.1 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 4.8 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए मुद्रास्फीति के 4.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जोखिम समान रूप से संतुलित हैं। दास ने कहा, ‘‘ प्रतिकूल आधार प्रभाव तथा खाने के सामानों की कीमतों में तेजी से सितंबर में महंगाई दर में बढ़त देखने को मिल सकती है। अन्य कारकों के अलावा 2023-24 में प्याज, आलू और चना दाल के उत्पादन में कमी इसकी प्रमुख वजह होगी।”
कच्चे तेल के दाम में उतार चढ़ाव
उन्होंने कहा कि हालांकि अच्छी खरीफ फसल, अनाज के पर्याप्त भंडार और आगामी रबी मौसम में अच्छी फसल की संभावना से इस साल की चौथी तिमाही में कुल मुद्रास्फीति की दर में क्रमिक रूप से गिरावट आने का अनुमान है। दास ने कहा कि प्रतिकूल मौसम और विदेशी संघर्ष बढ़ने की स्थिति में मुद्रास्फीति के ऊपर जाने का जोखिम है। अक्टूबर में इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल के दाम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
मुद्रास्फीति में कमी
जुलाई और अगस्त में रिटेल मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है। इसकी मुख्य वजह आधार प्रभाव है। दास ने कहा कि खाने के पदार्थों की कीमतों में आने वाले समय में तेजी की आशंका के बावजूद लोकल लेवल पर कीमत को लेकर जो स्थितियां बन रही हैं उससे आगे कुल मुद्रास्फीति में कमी आने का संकेत मिलता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rbi governor shaktikanta das statement on inflation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किरीट सोमैया का किशोरी पेडणेकर पर 100 करोड़ घोटाले का आरोप, मुंबई की राजनीति गरमाई
May 14, 2026 | 08:24 AMनागपुर उपचुनाव विवाद में कोर्ट का फैसला, नामांकन रद्द बरकरार; उम्मीदवार को राहत नहीं
May 14, 2026 | 08:22 AMनासिक में माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर सुरमयी भेंट; 15 मई को मुमताज और माधुरी के सदाबहार गानों की सजेगी महफिल
May 14, 2026 | 08:18 AMWeather Update: यूपी-असम समेत 10 राज्यों में भारी बारिश के संकेत, 14 मई के लिए IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट
May 14, 2026 | 08:14 AMमुंबई में जलभराव रोकने के लिए BMC का विशेष अभियान, 31 मई तक पूरी होगी नालों की सफाई
May 14, 2026 | 08:12 AMताइवान पर संकट के बादल! ट्रंप के चीन दौरे से मची हलचल, क्या महाशक्तियों के खेल में मोहरा बनेगा ताइवान?
May 14, 2026 | 08:10 AMCBSE 12वीं रिजल्ट में नागपुर के छात्रों का जलवा, 98.4% अंक के साथ कॉमर्स टॉपर; कई स्कूलों का 100% परिणाम
May 14, 2026 | 08:10 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














