Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज से बदल गया बैंक Cheque Clearance का नियम, तुरंत जान लें नया तरीका, Same Day आएगा खाते में पैसा

Cheque Clearance New Rules: आज से RBI ने नया चेक क्लियरेंस सिस्टम लागू कर दिया है। अब चेक जमा होते ही राशि कुछ ही घंटों में आपके खाते में क्रेडिट हो जाएगी।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Oct 04, 2025 | 02:03 PM

बदल गया बैंक चेक क्लियरेंस का नियम, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

RBI Cheque Clearing Rules: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 4 अक्टूबर 2025 से फास्ट चेक क्लियरेंस सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। इसका मतलब यह है कि अब खाते में चेक जमा होने पर पैसे तुरंत उपलब्ध हो जाएंगे, पहले की तरह 1–2 दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले चेक क्लियर होने में कुछ दिन लगते थे। नई व्यवस्था के तहत अब चेक Continuous Cheque Clearing मोड में क्लियर होंगे।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जमा किए गए चेक की इमेज और डेटा तुरंत स्कैन होकर क्लियरिंग हाउस को भेजा जाएगा। शाम 7 बजे तक बैंक को चेक की पुष्टि करनी होगी। यदि बैंक समय पर जवाब नहीं देता है तो चेक ऑटोमैटिक क्लियर मान लिया जाएगा।

दो चरणों में लागू करने का प्लान

पहले चरण  में 4 अक्टूबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक, बैंकों को चेक कन्फ़र्म करने का समय शाम 7 बजे तक रहेगा। इसके बाद दूसरे चरण में 3 जनवरी 2026 से बैंकों को चेक क्लियर करने के लिए केवल 3 घंटे का समय मिलेगा। उदाहरण के लिए, अगर कोई चेक सुबह 10 बजे जमा किया गया है, तो इसे दोपहर 1 बजे तक क्लियर करना होगा। इससे क्लियरेंस की प्रक्रिया और तेज होगी।

सम्बंधित ख़बरें

बैंकिंग सेक्टर में गहराया AI से छंटनी का खतरा, 2 लाख से ज्यादा नौकरियां हो सकती हैं खत्म

Flight में पावर बैंक से चार्जिंग पर लगी रोक, DGCA ने जारी किए सख्त नए नियम

किसने दबा रखे हैं 5,669 करोड़? 2000 के नोट पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, RBI ने जारी किए आंकड़े

Business News: फॉरेक्स रिजर्व में उछाल, भारत की आर्थिक ताकत और मजबूत

शुरुआत में यह नई व्यवस्था बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के क्लियरिंग ग्रिड पर लागू होगी, और बाद में पूरे देश में विस्तार किया जाएगा। इसका उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली की गुणवत्ता सुधारना और चेक भुगतान का अनुभव अधिक सहज बनाना है।

यह भी पढ़ें:- IPO मार्केट में मची लूट, रिटेल निवेशकों को लूट रहे पूंजीपति-मर्चेंट बैंकर, नुकसान में Sensex-Nifty

ग्राहकों के लिए RBI ने दी सूचना

RBI ने अब बड़े अमाउंट वाले चेक के लिए Positive Pay System को अनिवार्य कर दिया है। इस सिस्टम के तहत ग्राहक बैंक को चेक के मुख्य विवरण पहले से बताते हैं। इससे धोखाधड़ी के खतरे कम होंगे और गलत चेक अपने आप क्लियर नहीं होंगे। इस बदलाव से ग्राहकों और व्यवसायों दोनों को फायदा होगा। ग्राहकों को तेज़ और सुरक्षित भुगतान मिलेगा, लेन-देन में किसी तरह की अनिश्चितता नहीं रहेगी। व्यवसायों के लिए कैश फ्लो बेहतर ढंग से मैनेज होगा। इससे बैंकिंग प्रणाली और भी विश्वसनीय और कुशल बनेगी। RBI ने ग्राहकों से यह भी कहा है कि चेक भरते समय सावधानी बरतें, विवरण सही लिखें और खाते में पर्याप्त राशि रखें। इससे चेक की अस्वीकृति या भुगतान में देरी जैसी समस्याएं नहीं होंगी।

Rbi fast cheque clearance same day settlement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2025 | 02:03 PM

Topics:  

  • Banking System
  • RBI
  • RBI policy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.