Punjab & Sind Bank Recruitment 2026: सिक्योरिटी मैनेजर के 27 पद, ₹93,960 तक सैलरी
Punjab and Sind Bank recruitment 2026 : पंजाब एंड सिंध बैंक ने सिक्योरिटी मैनेजर के 27 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें ₹93,960 तक सैलरी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी।
- Written By: हितेश तिवारी
पंजाब एंड सिंध बैंक (फोटो - गूगल इमेज)
Security Manager Vacancy : पंजाब एंड सिंध बैंक ने युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका दिया है। बैंक ने सिक्योरिटी मैनेजर के 27 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन 15 अप्रैल से शुरू हुए हैं और अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन कर लें, ताकि किसी तकनीकी दिक्कत से बचा जा सके।
पंजाब एंड सिंध बैंक में सिक्योरिटी मैनेजर के 27 पदों पर भर्ती
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए, यानी यह अवसर अनुभवी उम्मीदवारों के लिए है, फ्रेशर्स के लिए नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
SPMCIL Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में डिप्टी और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 25 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
अमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!
ESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
PRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता
उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 23 साल और अधिकतम 35 साल तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क भी वर्ग के अनुसार अलग-अलग रखा गया है- SC/ST के लिए ₹100 और सामान्य, OBC व EWS वर्ग के लिए ₹850।
ये खबर भी पढ़ें : LIC HFL में जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
हर महीने ₹64,820 से ₹93,960 कमाने का शानदार मौका
इस नौकरी की सबसे खास बात इसकी आकर्षक सैलरी है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹64,820 से ₹93,960 तक वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें पहले लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Apply Online” लिंक के जरिए फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फीस जमा करनी होगी। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखना जरूरी है।
