May 2026 Bank Holidays: मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें पूरी लिस्ट
Bank Holidays May 2026 : मई 2026 में अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक करें।
- Written By: हितेश तिवारी
मई 2026 बैंक हॉलिडे (फोटो - गूगल इमेज)
RBI Bank Holiday List : अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है और मई 2026 की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग से जुड़े कामों की योजना बनाने का समय आ गया है। अगर आप अगले महीने बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, मई में अलग-अलग राज्यों में करीब 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय त्योहार भी शामिल हैं, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
मई में अलग-अलग राज्यों में करीब 12 दिन बैंक बंद रहेंगे
मई की शुरुआत 1 मई से होगी, जो बुद्ध पूर्णिमा और May Day के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 3, 10, 17 और 24 मई को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 9 मई को दूसरा शनिवार और रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के चलते छुट्टी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत: 6 महीने में 73 हजार शिकायतों का समाधान, MoCA की नई व्यवस्था हुई कारगर
तकनीकी गड़बड़ी से देवगिरी नागरी सहकारी बैंक को झटका, 13 खाताधारकों पर 27.84 लाख रुपये हड़पने का आरोप
महंगे किराए से लोगों को राहत, सरकार दे रही किराए पर सस्ते घर; जानें कैसे उठाएं ARHC योजना का फायदा
Aadhaar Biometric Update: 5 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए जरूरी अपडेट, नहीं कराया तो हो सकती है परेशानी
23 मई को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 16 मई को कुछ राज्यों में राज्य दिवस, 26 मई को Kazi Nazrul Islam जयंती और 27 मई को Eid al-Adha के अवसर पर भी कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
ये खबर भी पढ़ें : ट्रेन में सामान छूट जाए तो क्या करें? जानें ‘ऑपरेशन अमानत’ से कैसे मिलेगा वापस
छुट्टियों की दिनों में ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करें
हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी छुट्टियां हर राज्य में लागू नहीं होती हैं। कुछ छुट्टियां केवल क्षेत्रीय स्तर पर होती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की पुष्टि कर लेना बेहतर रहेगा।
इसके अलावा ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम सेवाएं इन दिनों भी सामान्य रूप से चालू रहेंगी, जिससे जरूरी काम बिना शाखा जाए भी पूरे किए जा सकते हैं। सही योजना बनाकर आप बैंकिंग से जुड़े कामों में किसी तरह की परेशानी से बच सकते हैं।
