Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द! RBI ने लिया बड़ा एक्शन, जानें आपके UPI पर क्या पड़ेगा असर
RBI Paytm Bank License Cancelled: RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। केंद्रीय बैंक ने कहा बैंक का कामकाज जनता के हित में नहीं था और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया।
- Written By: प्रिया जैस
पेटीएम का लाइसेंस आरबीआई ने किया रद्द (सौजन्य-सोशल मीडिया)
RBI Action on Paytm: भारतीय रिज़र्व बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को बड़ा झटका दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ा फैसला लेते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह आदेश 24 अप्रैल से प्रभावी हो गया है।
राहत की बात यह है कि, इस फैसले का असर पेटीएम के UPI ऑपरेशन पर नहीं पड़ेगा। कंपनी UPI सेवाओं के लिए अन्य बैंकों के साथ साझेदारी करती है, जिससे यूजर्स सामान्य रूप से लेन-देन जारी रख सकेंगे और उन पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।
पहले से लगे थे कई प्रतिबंध
RBI ने इससे पहले भी पेटीएम बैंक पर कई पाबंदियां लगाई थीं। मार्च 2022 से पेटीएम पर नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद जनवरी और फरवरी 2024 में पेटीएम के खातों और वॉलेट्स पर भी नए जमा पर प्रतिबंध लगाए थे। इन लगातार कार्रवाईयों के बाद अब केंद्रीय बैंक ने यह बड़ा कदम उठाते हुए लाइसेंस रद्द कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा आदेश, इनकम टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
बैंकिंग गतिविधियों पर पूर्ण रोक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, इस फैसले के बाद बैंक को Banking Regulation Act, 1949 की धारा 5(बी) और 6 के तहत किसी भी तरह की बैंकिंग या संबंधित गतिविधि करने से तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। अब बैंकिंग गतिविधियां नहीं कर पाएगी। साथ ही, RBI हाई कोर्ट में बैंक को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवेदन करेगा।
यह भी पढ़ें – शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, आईटी शेयरों की धुलाई से निवेशक परेशान
ग्राहकों के पैसे को लेकर आश्वासन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों के लिए साफ कहा है कि बैंक के पास पर्याप्त फंड उपलब्ध है, जिससे सभी जमाकर्ताओं का पैसा लौटाया जा सकेगा। फिलहाल, यह मामला बैंकिंग सेक्टर में बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन आम यूजर्स के लिए राहत की बात यह है कि डिजिटल पेमेंट और UPI सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
