- Hindi News »
- Business »
- Rakesh Gangwal Planning To Sell 3 Point 4 Percent Stake
IndiGo में बड़ी हलचल, 3.4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की प्लानिंग में राकेश गंगवाल, राहुल भाटिया से चल रहा मतभेद
सूत्रों की मानें तो यह शेयर बिक्री इंडिगो की कुल 13.5% हिस्सेदारी में से की जा रही है, जो वर्तमान में गंगवाल और उनके ट्रस्ट के पास है। इस लेनदेन के जरिए लगभग 1.32 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

इंडिगो (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड यानी इंडिगो एयरलाइंस में इस हफ्ते बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनी के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल और उनके पारिवारिक ट्रस्ट चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट एयरलाइन में अपनी 3.4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। इस सौदे की अनुमानित कीमत लगभग 6,831 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह डील 27 मई को हो सकती है।
सूत्रों की मानें तो यह शेयर बिक्री इंडिगो की कुल 13.5% हिस्सेदारी में से की जा रही है, जो वर्तमान में गंगवाल और उनके ट्रस्ट के पास है। इस लेनदेन के जरिए लगभग 1.32 करोड़ इक्विटी शेयर, प्रति शेयर 5,175 रुपये के न्यूनतम भाव पर बेचे जाएंगे। यह मूल्य सोमवार के बाजार बंद होने के मूल्य से 4.5% कम है, जिससे निवेशकों में हलचल तेज हो गई है।
राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया लंबे समय से चल रहा है मतभेद
गौरतलब है कि राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया, जो कि इंडिगो के सह-संस्थापक हैं, के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं। इन मतभेदों के बाद ही गंगवाल ने इंडिगो में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम करने का फैसला किया था। इस लेनदेन को भी उसी क्रम की एक अहम कड़ी माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक
इधर Vodafone Idea के चेयरमैन बने मंगलम बिड़ला, उधर रॉकेट बना कंपनी का शेयर; घाटे में चल रही Vi को बड़ी राहत
Iraq Oil: सस्ता तेल और नई डील! रूस के नक्शेकदम पर इराक, भारत को भारी छूट देने के लिए रखी शर्तें
भारत ने क्यों चुकाई पाकिस्तान से सिंधु जल संधि की कीमत? समझौते की इन 5 शर्तों ने बांधे दिल्ली के हाथ
चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट, जिसकी न्यासी शोभा गंगवालऔर जेपी मॉर्गन ट्रस्ट कंपनी (डेलावेयर) हैं, इस हिस्सेदारी बिक्री में राकेश गंगवाल के साथ भागीदार है। इस सौदे की व्यवस्था में गोल्डमैन सैक्स इंडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी, और जेपी मॉर्गन इंडिया को सलाहकार एजेंसियों के रूप में शामिल किया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह सौदा न केवल इंडिगो के भविष्य की दिशा तय करेगा, बल्कि भारतीय एविएशन सेक्टर में निवेशकों की धारणा पर भी गहरा प्रभाव डालेगा। जहां कुछ निवेशक इसे संस्थापक के बाहर निकलने की प्रक्रिया के तौर पर देख रहे हैं, वहीं अन्य इसे कंपनी के शेयर मूल्य पर संभावित दबाव के रूप में भी आंक रहे हैं।
(-एजेंसी इनपुट के साथ।)
Rakesh gangwal planning to sell 3 point 4 percent stake
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई एयरपोर्ट अलर्ट: 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे दोनों रनवे, प्री-मानसून मेंटेनन्स के कारण उड़ानें प्रभावित
May 06, 2026 | 07:18 PM‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
May 06, 2026 | 07:03 PM48 घंटे में खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग! दोनों देशों के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बन गई सहमति
May 06, 2026 | 07:01 PMAkshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
May 06, 2026 | 06:45 PMमध्य प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट को बढ़ावा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दिए बड़े संकेत
May 06, 2026 | 06:44 PM15 साल में हमारे 68 कार्यकर्ता शहीद, हार के बाद हत्या की बातें करना हास्यास्पद, किशोर जोशी ने विपक्ष को घेरा
May 06, 2026 | 06:39 PMAndroid 17 से बदल जाएगी फोन चलाने की आदत, 12 मई को होगा Mega Event, जानिए क्या आएगा नया
May 06, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














