-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Tej Pratap Yadav Became Victim Of Honey Trap Lalu Yadav Nephew Big Revelation
हनी ट्रैप का शिकार हुए तेज प्रताप! इन लोगों ने रची साजिश, लालू यादव के भतीजे ने किया चौंकाने वाला खुलासा
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
तेज प्रताप यादव के चचेरे भाई नागेंद्र राय उनके समर्थन में सामने आए हैं और उन्होंने दावा किया है कि तेज प्रताप को एक गहरी साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं।

तेज प्रताप यादव, फोटो - सोशल मीडिया
पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें और पोस्ट वायरल हुए, जिसने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी। इसके बाद पार्टी ने तेज प्रताप को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस पूरे घटनाक्रम से लालू यादव, तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्या तक नाराज हो गए। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आया है।
तेज प्रताप यादव के चचेरे भाई नागेंद्र राय उनके समर्थन में सामने आए हैं और उन्होंने दावा किया है कि तेज प्रताप को एक गहरी साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि तेज प्रताप हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं और पिछले कई सालों से उन्हें एक महिला और उसके भाई द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था।
ब्लैकमेलिंग और शादी तुड़वाने का आरोप
नागेंद्र राय का दावा है कि यही लोग तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच दरार का कारण बने। उन्होंने कहा, “हम लोग उस समय चुप थे क्योंकि लड़की की इज्जत का सवाल था। लेकिन अब वो लोग लालच की हर सीमा पार कर चुके हैं। अब हमें सच सामने लाना ही होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
‘भोजपुरी बवाल’ के पहले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, स्टार के गुस्से ने चौंकाए दर्शक
बांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू
बिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
रोहतास के नगर परिषद अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या; पटना जाते समय अपराधियों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
फर्जी तस्वीर और एआई तकनीक का इस्तेमाल?
तेज प्रताप यादव के वायरल वीडियो और तस्वीरों को लेकर नागेंद्र राय का कहना है कि वो पूरी तरह फर्जी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेज प्रताप का सोशल मीडिया अकाउंट पहले हैक किया गया और फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर नकली कंटेंट तैयार किया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। उन्होंने लालू प्रसाद यादव से भी अपील की कि वो जल्दबाज़ी में निर्णय ना लें और पहले सच की जांच कराएं, उसके बाद ही कोई ठोस कदम उठाएं।
पार्टी और परिवार से बेदखल हुए तेज प्रताप हैं करोड़ों के मालिक, जानें अब आगे क्या करेंगे लालू के लाल?
ऐश्वर्या राय का पलटवार
वहीं तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “ये सब चुनाव के वक्त किया गया एक ड्रामा है। अगर सब कुछ पहले से पता था, तो मेरी शादी तेज प्रताप से क्यों करवाई गई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई?” उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अपने तलाक की जानकारी भी मीडिया से मिली, परिवार ने कभी कुछ बताया ही नहीं। ऐश्वर्या ने पूछा, “जब मुझे मारा-पीटा गया, तब उनका सामाजिक न्याय कहां था?”
Tej pratap yadav became victim of honey trap lalu yadav nephew big revelation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
Aug 05, 2026 | 04:59 PMJPSC Protest: छात्र आंदोलन पर बोले हेमंत सोरेन, सरकार बातचीत को तैयार, जल्द बनेगी हाई लेवल कमेटी
Aug 05, 2026 | 04:58 PMतनाव के बीच अरामको को रिकॉर्ड मुनाफा! जानिए Saudi ने होर्मुज बंद होने पर क्या चाल चली
Aug 05, 2026 | 04:56 PMSawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
Aug 05, 2026 | 04:52 PMबुल्स और बियर्स की जंग के बाद संभला बाजार,152 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; जानिए किन शेयरों ने भरी उड़ान
Aug 05, 2026 | 04:51 PMसंभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मुसलमानों को भड़काया गया…सांसद बर्क की भी भूमिका
Aug 05, 2026 | 04:47 PMहाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
Aug 05, 2026 | 04:42 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














